अमरावती में 2898 आदिवासी विद्यार्थियों की जांच पूर्ण

रक्ताल्पता का मामला

* 6 सप्ताह में पूर्ण हुए 79624 छात्र
अमरावती/दि.29 – आदिवासी विद्यार्थियोें में हीमोग्लोबिन की जांच हेतु आदिवासी विकास विभाग ने बडा अभियान छेड रखा है. आश्रम शालाओं और एकलव्य आदर्श शालाओं में 6 सप्ताह में 79624 विद्यार्थियों की जांच पूर्ण कर ली गई है. जिसमें अमरावती जिले के 2898 विद्यार्थियों का समावेश होने की जानकारी दी गई. एचबी जांच से विद्यार्थियों के पोषाहार संबंधी निर्णय किए जायेंगे.
अधिकृत सूत्रों ने बताया कि राज्यव्यापी रक्ताल्पता निर्मूलन कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है. जिसमें सीएसीआर का सहयोग प्राप्त है. अब तक 41705 छात्राओं और 37919 छात्रों की जांच हो चुकी है. 204 शालाओं में 149 सरकारी आश्रम शालाएं, 6 एकलव्य आदर्श निवासी शाला और 48 अनुदानित आश्रम शाला शामिल है. अमरावती और नागपुर संभाग देखा जाए तो एनीमिया जांच में पिछड गये हैं. यहां के 5 हजार विद्यार्थियों की ही अब तक जांच हुई है. जबकि अकेले नाशिक संभाग में यह संख्या 41469 विद्यार्थियों को पार कर गई है.

Back to top button