सूत्रधार सचिन राऊत दबोचा

नागपुर का 23 करोड गोल्ड लोन घोटाला

* आईसीआईसीआई बैंक को लगी थी चपत
नागपुर/दि.29 – पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आखिरकार निजी क्षेत्र की बडी बैंक आईसीआईसीआई में 23 करोड के नकली गोल्ड रखकर लोन घोटाले के मुख्य आरोपी सचिन राऊत को गिरफ्तार करने में सफलता पा ली है. अब इस घपले में और खुलासे हो सकते हैं. अब तक 14 लोगों को पुलिस ने बंदी बनाया है. पिछले 6-7 वर्षों से यह गोल्ड लोन के नाम पर बडा फ्रॉड चल रहा था. पुलिस ने सचिन राऊत से पूछताछ के लिए कोर्ट से उसका कस्टडी रिमांड प्राप्त कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि, घपले में निजी बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है. संपूर्ण तहकीकात की जा रही है. यह भी बताया गया कि, सचिन राऊत पहले कबाड व्यवसायी था. उसने 2018-19 में पहली बार अपना सोना गिरवी रखकर उक्त बैंक से लोन लिया था. उसने बैंक में अपना अच्छा क्रेडीट बना लिया. निवेशकों को आशंका है कि, इसी क्रेडीट के आधार पर अधिकारियों का विश्वास जीतकर आरोपी सचिन राऊत ने नकली सोना गिरवी रखकर लगभग 23 करोड का चूना लगाया है. बैंक की अनेक शाखाओं के प्रबंधकों की भी घपले में लिप्त होने की आशंका देखी जा रही है. राऊत का गिरफ्तार होना एक बडी सफलता माना जा रहा है. घोटाले कई परतें अब उजागर होने की भी संभावना बताई जा रही है.

Back to top button