खेत में किसान ने फांसी लगाई
यवतमाल जिले की घटना

यवतमाल /दि.7- जंगली सूअरों से खेत की फसल बर्बाद होने और बढ़ते कर्ज से परेशान होकर एक 52 वर्षीय किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना यवतमाल जिले के बाभुलगांव तहसील में आनेवाले किन्ही खेत शिवार में घटित हुई. मृतक किसान का नाम अरुण शेषराव गावंडे है.
जानकारी के मुताबिक किसान अरुण गावंडे के पास किन्ही शिवार में सात एकड खेत है. किसान गावंडे यह 5 जुलाई शाम 7 बजे के दौरान फसलो का नुकसान करने वाले जंगली सूअरो को खदेडने के लिए खेत में जाने की बात कहकर घर से निकला था. एक घंटा बितने के बावजूद वह घर न लौटने से परिवार के सदस्य खेत की तरफ उसे देखने के लिए गए, तब अरुण गावंडे पेड पर फांसी पर लटका मिला. किसान द्वारा खेत में फांसी लगाए जाने का पता चलते ही घटनास्थल पर ग्रामवासियों की भीड जमा हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही बाभुलगांव पुलिस तत्काल घटनास्थल आ पहुंची. पुलस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया. मृतक किसान ने इस बार बुआई की थी. लेकिन फसल समाधानकारक न आने से दोबारा बुआई करनी पडी थी. इसमें जंगली सूअरो ने आतंक मचाते हुए फसल बर्बाद कर दी. इसी निराशा में किसान ने यह कदम उठाया रहने की चर्चा है.





