अगली सूचना मिलने तक किसान बुआई न करे
विधायक रवि राणा ने की किसानों से अपील

अमरावती /दि.17 -मानसून की धीमी रफ्तार से किसानों की बढती चिंता के बीच बडनेरा के विधायक रवि राणा ने किसानों से पर्याप्त बारिश होने पर सरकार की अगली सूचना मिलने तक बुआई नहीं करने की अपील की. सोमवार ,15 जून को वे अपने खेत पहुंचे और स्वयं ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई के कार्य कर रहे थे रवि राणा ने कहा कि, खरीप सिजन शुरू होने वाला है, लेकिन अब तक संतोषजनक वर्षा नहीं होने से किसान असमजंस की स्थिति में है.
रवि राणा ने बताया कि, खेतों की जुताई और अन्य तैयारियां पूरी कर लेे, लेकिन पर्याप्त बारिश होने से पहले बीज न डाले. उन्होंने कहा कि, यदि जल्दबाजी में बुआई कर दी गई और अगले 15 से 20 दिनों तक बारिश नहीं हुई , तो बीज खराब होने का खतरा रहेगा. ऐसी स्थिति में किसानों को दोबारा बुआई करनी पड सकती है. जिससे आर्थिक नुकसान बढेगा.
विधायक राणा ने कहा कि, बीज ,खाद,मजदूरी और खेती की लागत पहले ही बढ चुकी है. ऐसे में किसानों को कृषि विभाग और प्रशासन की सलाहा का इन्तजार करना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि, जल्द ही अच्छी बारिश होगी और किसानों का खरीफ सीजन सफल रहेगा. खेत में काम करते हुए विधायक रवि राणा ने किसानों की समस्याओं को नजदीक से समझने का प्रयास किया है और समय पर बारिश होने के लिए प्रार्थना की.





