गुणवत्ता प्राप्त छात्र दें भविष्य में देश के विकास में योगदान

महापौर श्रीचंद तेजवानी ने किया आवाहन

* ओसवाल संघ-बीजेएस स्थानकवासी श्रावक संघ का सत्कार समारोह
अमरावती/दि.17– बच्चों के गुणवत्ता प्राप्ति पर समाज द्वारा किया गया उनका सम्मान यह उनके भविष्य के लिए आशीर्वादरुपी शुभकामनाएं है. ऐसे में अपने समाज, परिवार व देश के विकास में अपना योगदान कैसे बेहतर हो, इस संदर्भ में इन गुणवत्ता प्राप्त छात्रों को विचार करना होगा. तभी आने वाला समय यह भारत के लिए उज्ज्वल व विकसित भारत की नींव रखेगा. इन शब्दों में महापौर श्रीचंद तेजवानी ने अपने मनोगत व्यक्त किए. वे ओसवाल संघ, भारतीय जैन संगठन तथा वर्धमान स्थानकवासी श्रावकसंघ द्वारा आयोजित गुणवत्ता प्राप्त छात्रों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे. इस अवसर पर बतौर अतिथि सीए राजेश चांडक, अभिनंदन बैंक के अध्यक्ष एड. विजय बोथरा, दादावाडी संस्थान के अध्यक्ष भरत खजांची, भारतीय जैन संगठन के विश्वस्त सुदर्शन गांग, सकल जैन समाज के अभिनंदन पेंढारी उपस्थित थे.
वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के अध्यक्ष अमृत मुथा, ओसवाल संघ के अध्यक्ष अनिल बोथरा, भारतीय जैन संगठन के स्थानीय अध्यक्ष शुभम जैन तथा करियर काउंसलिंग मार्गदर्शक के रुप में वैशाली हांडा मैडम उपस्थित थी. इस अवसर पर राजेश चांडक ने युवाओं को बेहतर नतीजों का परंपरा को बरकरार रखते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की सफलता पाने का आवाहन किया.
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं में गुणवत्ता प्राप्त रेथम निखिल समदरिया, विधि जीतेंद्र भंसाली, लक्षिता नितिन कटारिया, गार्गी अमित जैन, रुचि प्रफुल्ल जैन, अथर्व आनंद धाबिया, मृदला जीतेंद्र यावले, आगम राहुल भंसाली, अर्हम राजेंद्र देवडा, भव्य राहुल भंडारी, पूर्वा जैन, रौनक संदीप ताथोड, शौर्य नीतेश धनदुनिया, शुभम नीरव कामदार, सांची निर्मल मुणोत, रीति योगेश जैन, चारुल जीतेंद्र जैन, प्रांजल प्रवीण बन्नोरे, देवेश नीलेश शाह, रिषभ संजय जैन, आलेख अशोक सिंघवी, शमिका शीतल बेराड, आदेश प्रशांत भागवत, सुर्वत दर्शन जोहारपुरकर इन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया. वहीं कक्षा 12वीं में प्राविण्यता प्राप्त करने वाले पालक सर्वेश सिंघवी, जयती सुरेश जैन, नविशा संदीप दानखेडे, नमन विकास लुनिया, जूही नीलेश जैन, कुणाल अजय जैन, अर्पण राजेश कटारिया, पलक दुर्गेश बुच्चा, माही महेंद्र भंसाली, श्रुति शरद गांधी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में सीए, डॉक्टर, इंजिनीयर जैसे अभ्यासक्रम को पूरा कर सफलता अर्जित करने वाले डॉ. चैते, रोहित चोरडिया, डॉ. युक्ता शैलेश् जैन, डॉ. कुशल हितेश मेहता, सीए श्रुति चंद्रकांत सामरा, सीए महक दीपक मेहता, सीए जेनिया नीलेश शाह, एड. कशिश सुनील भंडारी के साथ बी.टेक करने वाले आदर्श हरीश गांधी तथा एमबीए करने वाले अथर्व अरविंद लोखंडे का भी सम्मान किया गया.
कार्यक्रम की प्रस्तावना में शुभम जैन ने कहा कि, समाज के छात्रों को समाज द्वारा दिया गया अभिनंदन, समाज से जोडे रखने का प्रयास है. क्योंकि भविष्य में यह पीढी ही समाज के विकास के लिए प्रयासरत रहेगी. इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन निखिल जैन तथा आभार प्रदर्शन ओसवाल संघ के सचिव अनिल मुणोत ने किया. कार्यक्रम में संजय आचलिया, सुरेंद्र जैन, हरीश गांधी, महेंद्र भंसाली, मनीष सिंघवी, डॉ. रोहित चोरडिया, अशोक धोका, अनिल कोठारी, इंदर सुराणा, नरेश कंठालिया, सीए श्रणिक बोथरा, धर्मेंद्र मुणोत, निर्मल मुणोत, प्रथम मुणोत, पदम देवडा, मानक ओस्तवाल, पन्ना ओस्तवाल, नितिन कटारिया, मीनाक्षी कटारिया, जागृति कटारिया, डॉ. रुपाली चोरडिया, रानी गांधी आदि के साथ बडी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे.

Back to top button