अमरावती के खंडेलवाल ज्वेलर्स वाली इमारत में उपरी मंजील पर लगी आग
कई वर्षों से इमारत की पहली व दूसरी मंजीले पडी हैं खाली

* पहली मंजील पर वेस्टेज सामान सहित सागौन की लकडियां पडी थी
* शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा, 5 से 6 लाखा रुपयों का हुआ नुकसान
* मनपा के दमकल दस्ते ने तुरंत सक्रिय होकर आग पर पाया काबू
* राहत व बचाव कार्य में शहर पुलिस की भूमिका भी रही सराहनीय
* जयस्तंभ चौक परिसर में रही भागम-भाग वाली स्थिति, पुलिस ने हालात को संभाला
अमरावती/दि.8- स्थानीय जयस्तंभ चौक परिसर स्थित जिस इमारत में खंडेलवाल ज्वेलर्स नाम ज्वेलरी शोरूम हैं, उसी इमारत की विगत कई वर्षों से खाली पडी पहली मंजील से आज दोपहर अचानक ही धूएं गुबार और आग की लपटे उठते दिखाई दिए. जिसे देखकर हमेशा ही भीडभाड से भरे रहनेवाले जयस्तंभ चौक व पूरानी वसंत टॉकीज परीसर में अच्छा खासा हडकंप मच गया. वहीं इसकी सूचना मिलते ही मनपा के 10 से 12 अग्निशमन वाहन तुरंत मौके पर पहुंचे तथा दमकल दस्तो ने कडी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया. इस दौरान जयस्तंभ चौक परिसर में लोगों की काफी भीड लग गई थी. जिसके चलते ट्राफीक जाम वाली स्थिति बन गई थी. ऐसे में शहर पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रित करने के साथ ही यातायात को भी सुचारू रखा.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक जयस्तंभ चौक परिसर के निकट जिस इमारत में खंडेलवाल ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी शोरूम हैं वह इमारत काफी पुरानी हो चुकी हैं. जिसकी उपरी मंजीलों को काफी पहले ही खाली करका लिया गया था और अब वहां काफी सारा पूराना व वेस्टेज सामान रखा हुआ हैं. खास बात यह भी है कि कई वर्षों पहले बनी इस इमारत में बडे पैमाने पर सागौन की लकडियों का भी प्रयोग हुआ हैं. आज सुबह 11.30 बजे के आसपास इस इमारत की पहली मंजील से धुआं उठता दिखाई दिया. जिसकी ओर ध्यान जाते ही लोगों ने इसकी सूचना खंडेलवाल ज्वेलर्स के मालिक सहित कोतवाली पुलिस एवं मनपा के अग्निशमन विभाग को दी. इस समय तक परिसर में लोगों की भीड लगनी शुरू हो गई थी और यातायात भी अवरूध्द होने लगा था. ऐसे में पुलिस ने सबसे पहले यातायात को सुचारू करते हुए दमकल वाहनों के आने-जाने हेतु रास्ता खुलवाया और फिर एक के बाद एक 10 से 12 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे. जिनके जरिए पानी की बौछार करते हुए दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस समय तक करीब 5 से 6 लाख रुपयों का नुकसान हो चुका हैं. सौभाग्य से इस आग के चलते निचली मंजील पर स्थित खंडेलवाल ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी शोरूम सहित अन्य व्यापारी प्रतिष्ठापन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. जिसके चलते सभी ने राहत की सांस ली.
यहां यह उल्लेखनीय हैं कि इस इमारत की उपरी मंजील पर आने जाने का रास्ता बेहद सकरा हैं. साथ ही पहली मंजील पर विज्ञापन के बैनर पोस्टर व फ्लेक्स भी लगे हुए थे. जिसके चलते दमकल कर्मियों को अपने साहित्य व उपकरण के साथ उपरी मंजील पर पहुंचने में काफी दिक्कते आ रही थी. ऐसे में दमकल कर्मियों द्बारा एसीबी की मदद लेते हुए काम में आ रही बाधाओं को दूर किया गया.
खास बात यह भी है कि इस इमारत के ठिक सामने वोरा पेट्रोल पंप स्थित हैं. जहां पर पेट्रोल भरवाने के लिए वाहनों की हमेशा ही अच्छी खासी भीडभाड रहती हैं. ऐसे में पेट्रोल पंप के ठिक सामनेवाली इमारत के उपरी हिस्से में आग लग जाने के चलते परिसर में खतरेवाली स्थिति बन गई थी. लेकिन दमकल विभाग की तत्परता के चलते संभावित अनर्थ टल गया. जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.





