3 हजार रुपये की खरीदारी पर पहले 100 ग्राहकों को मिलेगा हेलमेट
स्वतंत्रता दिवस पर आराधना समूह का ग्राहकों को अनूठा तोहफा

* 49 वें स्थापना दिवस और स्वर्ण महोत्सवी वर्ष में प्रवेश पर घोषणा
अमरावती/दि.13 – शहर के प्रतिष्ठित वस्त्र व्यवसाय समूह आराधना ने अपने 49वें स्थापना दिवस और 50वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर ग्राहकों के लिए एक विशेष और सामाजिक संदेश देने वाली योजना की घोषणा की है. स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को आराधना समूह अपने गौरवशाली 49 वर्षों का सफर पूरा कर स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करेगा. इस अवसर पर समूह की ओर से ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष उपहार योजना शुरू की जा रही है. आराधना समूह के संचालक पुरणलाल हबलानी ने दैनिक अमरावती मंडल को बताया कि जवाहर रोड स्थित आराधना शोरूम तथा बिजीलैंड स्थित आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल में स्वतंत्रता दिवस के दिन सबसे पहले पहुंचने वाले 100-100 ग्राहकों को कम से कम 3 हजार रुपये की खरीदारी पर हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज के दौर में व्यवसाय केवल लाभ कमाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है. शहर में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किए जाने के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागृति बढ़ाने की आवश्यकता महसूस हुई. इसी सोच के तहत ग्राहकों को हेलमेट भेंट करने का निर्णय लिया गया.
* देशभक्ति और ग्राहक सम्मान का अनोखा संगम
बता दे कि, 15 अगस्त का दिन देश के लिए स्वतंत्रता का प्रतीक है, वहीं आराधना समूह के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है. इसी दिन वर्ष 1977 में हबलानी परिवार ने कपड़ा व्यवसाय के क्षेत्र में कदम रखा था. पिछले 49 वर्षों के दौरान आराधना ने केवल व्यापारिक सफलता ही हासिल नहीं की, बल्कि हजारों परिवारों के विश्वास और भावनाओं से भी जुड़ाव बनाया. संचालक पुरणलाल हबलानी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर ग्राहकों को हेलमेट देना केवल एक प्रचारात्मक योजना नहीं है, बल्कि यह संदेश है कि परिवार का प्रत्येक सदस्य सुरक्षित रहे. उन्होंने कहा कि ग्राहक ही आराधना परिवार की असली ताकत हैं और उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है.
* सिर्फ 400 वर्गफुट से शुरू हुआ था सफर
उल्लेखनिय है कि, आराधना समूह की सफलता की कहानी संघर्ष, मेहनत और दूरदर्शिता का उदाहरण मानी जाती है. वर्ष 1977 में सतीधाम मार्केट में मात्र 400 वर्गफुट की एक छोटी दुकान से इस व्यवसाय की शुरुआत हुई थी. उस समय हबलानी परिवार के बड़े भाई रोशनलाल हबलानी ने अपने पांच भाइयों के साथ मिलकर ‘आराधना’ नामक वस्त्र प्रतिष्ठान की नींव रखी थी. सीमित संसाधनों और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद परिवार ने गुणवत्ता, उचित मूल्य और ग्राहकों के साथ आत्मीय संबंधों को प्राथमिकता दी. यही कारण रहा कि कुछ ही वर्षों में आराधना नाम ग्राहकों के भरोसे का पर्याय बन गया.
* छोटी दुकान से भव्य फैमिली मॉल तक का सफर
ग्राहकों की बढ़ती संख्या और लगातार मिल रहे समर्थन के कारण आराधना समूह ने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाए. वर्ष 1995 में जवाहर रोड पर लगभग दो हजार वर्गफुट का भूखंड खरीदकर वहां 3,400 वर्गफुट का आधुनिक शोरूम बनाया गया. इसके बाद वर्ष 2014 में शोरूम के समीप अतिरिक्त भूमि खरीदकर 10,500 वर्गफुट का नया निर्माण किया गया. आज जवाहर रोड स्थित आराधना शोरूम लगभग 14 हजार वर्गफुट क्षेत्र में फैला हुआ एक विशाल फैमिली मॉल बन चुका है, जहां बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कपड़ों की हजारों वैरायटी उपलब्ध हैं. साड़ियों, सलवार-सूट, लहंगे, पार्टी वियर, फॉर्मल एवं कैजुअल वस्त्रों से लेकर पारंपरिक और आधुनिक फैशन की पूरी श्रृंखला यहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाती है.
* बिजीलैंड में नया अध्याय, अब विदर्भ का सबसे बड़ा वस्त्र केंद्र बनने की तैयारी
आराधना समूह ने वर्ष 2018 में बिजीलैंड व्यापारी संकुल में 27 हजार वर्गफुट क्षेत्र में आराधना होलसेल शॉपिंग मॉल की शुरुआत की. यह परियोजना व्यापारियों और ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय साबित हुई. अब समूह ने अपने विकास के अगले चरण की घोषणा की है. पुरणलाल हबलानी ने बताया कि बिजीलैंड परिसर में लगभग 1.50 लाख वर्गफुट क्षेत्र में आराधना का नया विशाल शॉपिंग मॉल तैयार किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ इसी वर्ष किया जाएगा. इस परियोजना के शुरू होने के बाद आराधना समूह अमरावती ही नहीं, बल्कि पूरे विदर्भ क्षेत्र में कपड़ा व्यवसाय के सबसे बड़े केंद्रों में शामिल हो जाएगा. इससे सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा.
* तीन पीढ़ियों का कारोबार, तीन पीढ़ियों का विश्वास
आराधना समूह की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि हबलानी परिवार की तीन पीढ़ियां आज भी एक साथ व्यवसाय में सक्रिय हैं. आधुनिक दौर में जहां संयुक्त परिवारों की संख्या लगातार घट रही है, वहीं हबलानी परिवार आज भी एकजुट होकर व्यवसाय संचालित कर रहा है. पुरणलाल हबलानी ने बताया कि जिस तरह परिवार की तीन पीढ़ियां आराधना से जुड़ी हुई हैं, उसी तरह अनेक ग्राहक परिवार भी अपनी तीन पीढ़ियों से यहां खरीदारी करते आ रहे हैं. कई ऐसे ग्राहक हैं जिनके दादा-दादी, माता-पिता और अब उनके बच्चे भी आराधना के नियमित ग्राहक हैं. इसी भावना को सम्मान देने के लिए स्वर्णिम वर्ष के दौरान तीन पीढ़ी खरीदारी योजना शुरू की जाएगी. इसके तहत यदि एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के सदस्य एक साथ खरीदारी करते हैं, तो उन्हें विशेष छूट प्रदान की जाएगी.
* व्यापार के साथ सामाजिक सरोकार
आराधना समूह केवल व्यापारिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा है. हबलानी परिवार वर्षों से सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय योगदान देता रहा है. समूह द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान, खेल प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहन, सामाजिक संस्थाओं को सहयोग तथा विभिन्न जनहित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. पुरणलाल हबलानी ने कहा कि समाज ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और उसी समाज को वापस लौटाने की भावना से समूह निरंतर सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाता रहेगा.
* 15 अगस्त को ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षण
जवाहर रोड स्थित आराधना शोरूम और बिजीलैंड स्थित आराधना होलसेल मॉल में विशेष योजना के तहत पहले 100-100 ग्राहकों को 3 हजार रुपये की खरीदारी पर हेलमेट उपहार दिया जाएगा. इस योजना हेतु नवीनतम फैशन के फ्रेश स्टॉक की उपलब्धता है और फैक्ट्री रेट पर खरीदारी का अवसर भी मिलेगा. इसके अलावा स्वर्णिम वर्ष के अवसर पर पूरे साल भर कई विशेष ऑफर और छूट योजनाएं चलाई जाएगी. जिसके तहत तीन पीढ़ियों की संयुक्त खरीदारी पर विशेष डिस्काउंट योजना जल्द शुरू होगी.
* ग्राहकों के भरोसे से बना ब्रांड
लगभग पांच दशक पहले एक छोटे से प्रतिष्ठान के रूप में शुरू हुआ आराधना आज अमरावती और विदर्भ के लाखों ग्राहकों के भरोसे का नाम बन चुका है. व्यापारिक सफलता, सामाजिक प्रतिबद्धता और ग्राहकों के प्रति आत्मीयता के बल पर आराधना समूह ने जो पहचान बनाई है, वह शहर के व्यापारिक इतिहास में एक प्रेरक उदाहरण मानी जाती है. स्वतंत्रता दिवस पर शुरू होने वाली यह विशेष योजना न केवल ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी, बल्कि सड़क सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देगी. 49 वर्षों की इस यात्रा के बाद स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश कर रहा आराधना समूह अब अपने विकास और विस्तार के एक नए अध्याय की ओर बढ़ रहा है.





