डॉ. राजेंद्र गोडे शैक्षणिक परिसर में पूर्व सांसद नवनीत राणा की सदिच्छा भेंट

‘वेदारंभ 2026’ गणेशोत्सव में आरती में मौजूद रहकर विद्यार्थियों से किया संवाद

अमरावती/दि.23– अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत रवि राणा ने 21 सितंबर को डॉ. राजेंद्र गोडे शैक्षणिक परिसर में आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव ‘वेदारंभ 2026’ के अवसर पर सदिच्छा भेंट दी. उन्होंने श्री गणेश की आरती में शामिल होकर उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से संवाद किया. इस अवसर पर इंदिरा बहुउद्देशीय शिक्षण संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र गोडे विशेष रूप से उपस्थित थे. परिसर के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
कार्यक्रम के दौरान नवनीत राणा ने उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए जीवन में संतुलन बनाए रखने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने भविष्य को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए निर्धारित लक्ष्य की दिशा में लगातार प्रयास करने का आह्वान किया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र गोडे ने भी विद्यार्थियों को जीवन में कुछ अलग और उल्लेखनीय करने का लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतरता, अनुशासन और नियमित प्रयास जरूरी हैं. विद्यार्थियों को पूरी लगन और शिस्त के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहने का मार्गदर्शन दिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और आनंद का माहौल देखने को मिला. गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्स्फूर्त सहभागिता दर्ज कराई.

Back to top button