महाराष्ट्र से पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष, भारती पवार उपाध्यक्ष, विनोद तावडे महासचिव

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

* नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 राष्ट्रीय सचिव
* अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में 12 महिलाएं
* मुंबई के शिवप्रकाश जनरल सेक्रेटरी नियुक्त
* महाराष्ट्र की प्रीति गांधी सोशल मीडिया राष्ट्रीय सहसंयोजक
* नितिन नबीन की नई टीम में राम माधव, स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे को अहम जिम्मेदारी
दिल्ली/मुंबई/दि.17 – भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार को गतिमान करने के लिए बहुत दिनों से सोच रखे दो काम में से एक बडा काम आज पूर्ण कर दिया, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों, विविध सेल और मोर्चा के अध्यक्ष एवं अन्य प्रमुख जिम्मेदारियों की घोषणा कर दी. महाराष्ट्र से प्रमुख नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तिजोरी की चाबीयां सौंपते हुए कोषाध्यक्ष पद दिया गया. वहीं पूर्व में मंत्री रह चुकी डॉ. भारती पवार को उपाध्यक्ष बनाया गया है. विनोद तावडे को महामंत्री अर्थात राष्ट्रीय महासचिव के रुप में कायम रखा गया है. कहा जा रहा है कि, तावडे को बिहार विधानसभा चुनाव की सफलता का पारितोषिक मिला है. अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम में 12 महिलाओं को स्थान दिया गया है. पूर्व में चर्चित केंद्रीय मंत्री रह चुकी स्मृति ईरानी, राजस्थान की भूतपूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी बडी जिम्मेदारी देते हुए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राम माधव को अचानक बीजेपी कार्यकारिणी में लेकर बडा पद दिया गया है. अब माना जा रहा है कि, मोदी सरकार का बहुप्रतीक्षित फेरबदल भी शीघ्र हो सकता है. कई मौजूदा मंत्रियों को हटाकर नए नाम शामिल किए जा सकते हैं.
* मुंबई की प्रीति गांधी सोशल मीडिया सहसंयोजक
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मुंबई से शिवप्रकाश और प्रीति गांधी को भी शामिल किया गया है. प्रीति गांधी को महत्वपूर्ण सोशल मीडिया सहसंयोजक मनोनित किया गया है. नितिन नबीन की टीम में 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव, 16 राष्ट्रीय सचिव शामिल है.
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (13 सदस्य) – वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान), तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड), राम माधव (दिल्ली), बैजयंत जय पांडा (ओडिशा), डॉ. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश), रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश), वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात), डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र), सरदार मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब), लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश), प्रा. एस. नागराज (कर्नाटक), प्रा. तारिक मन्सूर (उत्तर प्रदेश), आणि डॉ. मधुचंद कर (पश्चिम बंगाल).
* संगठन व महासचिव (महामंत्री) – राष्ट्रीय महासचिव (संघटन) – बी. एल. संतोष (दिल्ली), राष्ट्रीय सह-सरचिटणीस (संघटन) – शिवप्रकाश (मुंबई) आणि सौदान सिंह (चंडीगड).
* राष्ट्रीय महासचिव (महामंत्री) – विनोद तावडे (महाराष्ट्र), सुनील बन्सल (दिल्ली), बिप्लव कुमार देव (त्रिपुरा), स्मृती इराणी (उत्तर प्रदेश), डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान), गजेंद्र पटेल (मध्य प्रदेश), हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) और संजय भाटिया (हरियाणा).
* राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सह-कोषाध्यक्ष – कोषाध्यक्ष: पीयूष गोयल (महाराष्ट्र). सह-कोषाध्यक्ष : राजेश मंगल (राजस्थान).
कार्यालय प्रभारी : तरुण चुघ (पंजाब).
कार्यालय मंत्री : महेंद्र पांडे (उत्तराखंड).
नॉर्थ ईस्ट संयोजक : डॉ. संबित पात्रा (ओडिशा).
नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक : राजीव बब्बर (दिल्ली).
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक : विष्णु दत्त शर्मा (मध्य प्रदेश).
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक : ऋतुराज सिन्हा (बिहार) तथा विष्णु वर्धन रेड्डी (आंध्र प्रदेश).
* विभागीय व मोर्चा अध्यक्ष :
युवा मोर्चा : डॉ. हेमांग जोशी (गुजरात).
महिला मोर्चा : रूप कुमारी चौधरी (छत्तीसगड).
ओबीसी मोर्चा : अमरपाल मौर्य (उत्तर प्रदेश).
किसान मोर्चा : बन्सीलाल गुर्जर (मध्य प्रदेश).
एससी मोर्चा : शिवेश कुमार राम (बिहार).
एसटी मोर्चा : डॉ. मन्नालाल रावत (राजस्थान).
अल्पसंख्याक मोर्चा : कुंवर बासित अली (उत्तर प्रदेश).
मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम – मीडिया संयोजक : अनिल बलूनी (उत्तराखंड). मीडिया सह-संयोजक: आशिष उषा अग्रवाल (मध्य प्रदेश), प्रदीप भंडारी (दिल्ली) और सिद्धार्थ यादव (दिल्ली). सोशल मीडिया संयोजक : दीपक म्हस्के (छत्तीसगड). सोशल मीडिया सह-संयोजक : प्रीति गांधी (महाराष्ट्र), शिफानन्द द्विवेदी (दिल्ली), आलोक भट्ट (उत्तराखंड) एवं अरुण यादव (हरियाणा).

Back to top button