संकल्प से सिध्दि थीम पर डागा समूह का गणेशोत्सव शानदार रहा

विज्ञान से सेवा का दिया संदेश, चित्रकला स्पर्धा, रक्तदान शिविर का आयोजन

* विधायक खोडके दंपत्ति, पूर्व सांसद नवनीत राणा की रही उपस्थिति
अमरावती/दि.23- प्लास्टी सर्ज इंडस्ट्रीज प्रा. लि. परिसर में डागा समूह की ओर से इस वर्ष गणेशोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सरोकार , रचनात्मकता और जनसेवा के संदेश के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया. वर्ष 2026 के आयोजन की मुख्य थीम संकल्प से सिध्द रही., जबकि विशेष संकल्पना विज्ञान से सेवा रखी गई. गणेशोत्सव के माध्यम से विज्ञान एवं तकनीक की प्रगति को जनसेवा से जोडने के प्रयासों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया. डागा समूह की ओर से प्रतिवर्ष गणेशोत्सव के माध्यम से सामाजिक और जीवनोपयोगी विषयों को जनजागृति से जोडने का प्रयास किया जाता है. इस वर्ष भी विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से समाजोपयोगी कार्यो को बढावा देने का संदेश दिया गया.
तकनीक को जनहित से जोडने का संकल्प: विज्ञान से सेवा की संकल्पना के तहत विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से समाज के लिए उपयोगी कार्यो को बढावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रदर्शित किया गया. विशेष रूप से जल एवं मिट्टी परीक्षण की प्रक्रिया को डिजिटल तकनीक से जोडते हुए नए उपकरणों को निर्माण और उनके उपयोग से जनसेवा से जोडा गया. डागा समूह ने यह संदेश दिया कि विज्ञान और तकनीक को केवल औद्योगिक विकास तक सीमित न रखकर समाज और आम नागरिकों के हित में भी उपयोग किया जा सकता है. समूह ने भविष्य में विज्ञान तकनीक एवं नवचार के माध्यम से जनसेवा के ऐसे प्रयासों को और व्यापक बनाने का संकल्प व्यक्त किया.
मान्यवरों की रही गरिमामयी उपस्थिति : कार्यक्रम के विधायक संजय खोडके, विधायक सुलभा खोडके, पूर्व सांसद नवनीत राणा ने उपस्थित रहकर आयोजन की गरिमा बढाई. इसके साथ ही मालू इंटरप्राइजेस के संस्थापक वरूण मालू, लक्ष्मीकांत लढ्ढा, रजनी लढ्ढा, तुषार लढ्ढा,महक लढ्ढा तथा तापडिया सिटी सेंटर के संचालक मधुर लढ्ढा एवं अनुपमा लढ्ढा तथा आहुजा परिवार से वृत्त केसरी के संपादक जयराम आहुजा, प्रतिदिन अखबार के संपादक प्रवीण आहुजा की विशेष उपस्थिति रही. सभी उपस्थितों का स्वागत पुष्कर डागा, सरला देवी डागा, राजेश डागा, कमलेश, आदित्य, धु्रव, केशव, नीता, प्रीति, गुंजन, श्रेया एवे शिल्पी सहित डागा परिवार के सदस्यों ने किया.

* रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संकलन
गणेशोत्सव के साथ डागा समूह की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया. यह शिविर शासकीय ब्लड बैंक एवं रक्त विभाजन केन्द्र, उप-जिला अस्पताल धारणी के सहयोग से आयोजित किया गया. डागा समूह की विभिन्न कंपनियों के अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया. इस दौरान कुल 31 यूनिट रक्त संकलन किया गया. रक्तदान के माध्यम से डागा समूह ने जनसेवा तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबध्दता प्रदर्शित की. शिविर को सफल बनाने समाज सेवी महेन्द्र भूतडा व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा. डागा समूह ने उनके योगदान को लेकर आभार व्यक्त किया.

* विभिन्न सामाजिक विषयों पर आधारित रही थीम
– डागा समूह द्बारा पिछले वर्षो में गणेशोत्सव के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं प्रेरणादायी विषयों को सामने रखा गया है. 2019 में शिक्षा, 2020 में कृष्ण एवं गीता, 2022 में टीम तथा लीडरशिप, 2023 में स्वच्छता, 2024 में हेल्थ इज वेल्थ, 2025 में एक लक्ष्य, एक हजार प्रयास और 2026 में संकल्प से सिध्दि/ विज्ञान से सेवा थीम रही.

हस्तनिर्मित गणेश प्रतिमा और चित्रकला स्पर्धा
– गणेशोत्सव के अवसर पर कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हस्तनिर्मित गणेश प्रतिमा प्रदर्शनी तथा स्पर्धा का आयोजन किया गया. इसके साथ ही पर्यावरण संवर्धन विषय पर चित्रकला स्पर्धा भी हुई. दोनों स्पर्धाओं में कुल 40 स्पर्धकों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया.
– स्पर्धकों ने अपनी कला, रचनात्मक और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया. सभी स्पर्धकों का उत्साहवर्धन करते हुए विशेष पुरस्कार प्रदान किए गये. उपस्थित अतिथियों ने स्पर्धकों की रचनात्मकता की सराहना की और डागा समूह की इस पहल की प्रशंसा की.

महाआरती और महाप्रसाद से समापन
कार्यक्रम का समापन भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती के साथ हुआ. इसके पश्चात डागा समूह के कर्मचारियों, परिजनों और उपस्थित अतिथियों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया. सभी ने श्रध्दा और उत्साह के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया एवं भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृध्दि तथा मंगलमय जीवन की कामना की. डागा समूह का यह गणेशोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ विज्ञान और तकनीक के माध्यम से सेवा, पर्यावरण संरक्षण, रचनात्मकता, रक्तदान और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देनेवाला आयोजन बना. संकल्प से सिध्दि की भावना के साथ समूह ने विज्ञान, तकनीक और सामूहिक प्रयास तथा सेवा भावना को जोडकर समाज के लिए उपयोगी कार्य करने का संदेश दिया.

कर्मचारियों का सक्रिय सहभाग
– कार्यक्रम को सफल बनाने डागा समूह के विभिन्न कंपनी एवं ईकाइयों के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
– प्लास्टी सर्ज इंडस्ट्रीज प्रा.लि., डागा इन्फ्रॉटेक प्रा.लि., राजेश गैस सर्विस सहित समूह की अन्य कंपनियों के कर्मचारियों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभाग लिया.
– सामूहिक सहयोग और टीम भावना के कारण गणेशोत्सव धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, सेवा भावना और सकारात्मक सोच का उदाहरण बना.

 

Back to top button