मोर्शी उपजिला अस्पताल में 26 मरीजों की सफल सामान्य सर्जरी

महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य व आयुष्मान भारत योजना के तहत आयोजित हुआ निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर

मोर्शी/दि.4- महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना के अंतर्गत मोर्शी के उपजिला अस्पताल में आयोजित विशेष शल्य चिकित्सा शिविर में 26 मरीजों की सफल सामान्य सर्जरी की गई. शिविर में हर्निया, हाइड्रोसील, अम्बिलिकल हर्निया, अपेंडिक्स सहित अन्य सामान्य शस्त्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं.
शिविर का आयोजन उपजिला अस्पताल, मोर्शी में किया गया, जहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं. शिविर में उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद पोतदार, सर्जन डॉ. प्रवीण बिजवे, डॉ. राहुल खन्ना तथा एनेस्थेटिस्ट डॉ. जगदीश काळभोर ने प्रमुख भूमिका निभाई. यह शिविर जिला शल्य चिकित्सक डॉ. विनोद पवार तथा निवासी बाह्य संपर्क अधिकारी डॉ. संदीप हेडाऊ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया.
शिविर के सफल आयोजन में वरूड-मोर्शी के चिकित्सा समन्वयक डॉ. घनश्याम मानकर, डॉ. प्रेरणा वानखेडे, वर्षा दारोकर, प्रतीक्षा पांचाळे, रेशमा बहुरूपी, मीनाक्षी मेश्राम, अंकित नेवारे, स्नेहल बेहेरे, अश्विनी तिजारे, दीपिका गोटे, सागर झटाले, नौशाद खान, हबीब खान, ज्ञानेश्वर टाकले, प्रवीण कापडे, शोभा इंगले, संगीता तायवा सहित अस्पताल के चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग दिया. इसके अलावा महात्मा ज्योतिराव फुले जनआरोग्य एवं आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना के वसीम शेख, प्रकाश पांडे तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ऐसे शल्य चिकित्सा शिविरों के माध्यम से पात्र मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ देते हुए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है.

Back to top button