गोदावरी का पानी हुआ जहरीला हजारों मछलियों की मौत
पर्यावरण प्रेमियों की मांग- मामले की जांच हो

नाशिक/दि.18 – एक और केंद्र से लेकर राज्य सरकार सिंहस्थ कुंभ को हिरतकुंभ बनाने के लिए जोरदार प्रयास कर रही है. वहीं दूसरी और नशिक में गोदावरी नदी एक बार फिर जहरीली होती नजर आ रही है. बापू पुल क्षेत्र में जल प्रदूषण के चलते हजारों मछलियों की मौत ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खडे कर दिए है.नदी किनारे सडी मछलियों के ढेर और बदबू से हालात भयावह हो गए है.इस मामले के सामने आने के बाद मनपा के अधीक्षक अभियंता रविंद्र धारणकर ने कहा कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कारवाई की जाएगी.वही दूसरी तरफ एमपीसीबी के अधिकारी प्रशांत गायकवाड के जांच रिपोर्ट के बाद कदम उठाने की बात कही है. नागरिकों का आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाला जहरिला केमिकल वाला जहरीला केमिकल युक्त पानी लंबे समय से सीधे गोदावरी में छोडा जा रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है.इसमें पहले भी कईबार प्रदूषण के कारण जलचरों की मौत का मामला सामने आया है.





