मुंबई हवाई अड्डे पर पकडा 1.20 करोड रुपए का सोना

मुंबई /दि.28- मुंबई हवाई अड्डे के एक निजी खाद्यान के दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने सोना तस्करी के प्रकरण में गिरफ्तार किया है. उसके पास कुल 1 करोड 20 लाख रुपए मूल्य का सोना बरामद हुआ.
संबंधित कर्मचारी हवाई अड्डा परिसर में घुम रहा था, तब अचानक अधिकारियों द्वारा की गई जांच में उसकी पैंट के जेब में एक मोजे में यह सोना छिपाये रहने का पता चला. इस तस्करी के लिए उसे 5 हजार रुपए मिलने वाले थे, ऐसा पूछताछ में उसने अधिकारियों को बताया.

Back to top button