2 हजार की रिश्वत लेते हुए ग्रामसेवक धरा गया

धारणी तहसील की घटना

अमरावती /दि.9 – गोदाम निर्माण के लिए ग्रामपंचायत की एनओसी देने के बदले 2 हजार रुपए की रिश्वत लेने वाले धारणी तहसील के दिया ग्राम के ग्रामसेवक को एसीबी के दल ने रंगेहाथ पकड लिया. इस कार्रवाई से मेलघाट में हडकंप मच गया है. यह कार्रवाई सोमवार 8 जून को धारणी में की गई. पकडे गये ग्रामसेवक का नाम चिचघाट निवासी रामलाल बिसराम भिलावेकर (45) है.
जानकारी के मुताबिक रामलाल भिलावेकर यह धारणी तहसील के दिया ग्रामपंचायत में ग्रामपंचायत अधिकारी के रुप में कार्यरत है. शिकायतकर्ता को अनाज की बिक्री के लिए गोदाम का निर्माण करना था. इस गोदाम के निर्माण के लिए आवश्यक रही ग्रामपंचायत की एनओसी देने के लिए ग्रामसेवक रामलाल भिलावेकर ने उससे 2 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. एसीबी के दल ने धारणी के भिलावेकर के किराए के निजी कार्यालय परिसर में जाल बिछाया. दोपहर 4 बजे के दौरान शिकायतकर्ता से 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय रामलाल भिलावेकर को एसीबी के दल ने रंगहाथ पकड लिया. रिश्वत की रकम समेत उसे निजी कार्यालय से कब्जे में लिया गया.

Back to top button