अजीत दादा की जयंती पर भव्य रक्तदान
विधायक संजय खोडके ने भी दिया खून

* सखा मंगलम में डोनर्स को दिए गए पौधे भेंट
* हर कोई दिवंगत उपमुख्यमंत्री का स्मरण कर हुआ भावुक
अमरावती/दि.22- प्रदेश के लाडले उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार की जयंती पर आज शहर में रक्तदान, पौधा वितरण सहित अनेक सामाजिक उपक्रमों का आयोजन किया गया. सखा मंगलम में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में भरी बरसात के बावजूद लाडले नेता को अभिवादन करने और खून देने के लिए युवा और राष्ट्रवादी पदाधिकारी बडी संख्या में उमडे थे. विधायक संजय खोडके ने स्वयं अग्रणी से रक्तदान कर अजीत दादा के प्रति अभिवादन समर्पित किया. उपरांत ब्लड देनेवालों की लाइन लग गई.
उल्लेखनीय है कि, रक्तदाताओं को रक्तदान पश्चात पौधा भेंट दिया गया. उसी प्रकार अजीत दादा पवार की पर्यावरण के प्रति सहज दृष्टि को ध्यान में रखते हुए हजारों पौधों का वितरण राष्ट्रवादी पदाधिकारियों ने इस समय किया. सभी से दिया गया पौधा अपने घर परिसर में लगाने और उसके जतन का आवाहन युवा नेता यश खोडके, राकांपा पदाधिकारी किशोर भुयार, किशोर शेलके, अविनाश मार्डीकर, प्रा. संजय कुलकर्णी, मनोज केवले, भोजराज काले, पूर्व महापौर रीना नंदा, ममता आवारे, प्रशांत डवरे, मीनल सवाई, मंगेश मनोहरे, रीना भोरे, अर्चना पाटिल, किशोर देशमुख, प्रशांत धर्माले, प्रमोद महल्ले, विशाल खोडके, योगेश सवाई, प्रवीण भोरे, नीलेश शर्मा, अमोल देशमुख, शुभम पारोदे, प्रशांत पेठे, संदीप आवारे आदि सहित अनेकानेक ने किया.
आरंभ में अजीत दादा की तस्वीर को माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया. उनके दर्शाए पदाचिन्हों पर चलने का मानस सभी ने व्यक्त किया. अजीत दादा के जनपयोगी कार्य की तत्परता और अनुशासन को अपनाने का भी प्रण राष्ट्रवादी नेताओं ने बोलकर बताया. कार्यक्रम में महिला नेत्रियों, पदाधिकारियों ने भी स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान कर अजीत दादा को आदरांजलि अर्पित की.





