7 को भव्य साइकिल रैली
जिला प्रशासन भी जुडेगा

* संजय मेंडसे द्वारा जानकारी
अमरावती/दि.4– विश्व साइकिल डे उपलक्ष्य आगामी रविवार 7 जून को प्रात: 6 बजे साइकिल रैली निकाली जाएगी. यह जानकारी अमरावती जिला साइकिल असो. के सभासद संजय मेंडसे ने दी. उन्होंने बताया कि, 5 जून को पर्यावरण दिवस भी उसी दिन मनाया जाएगा. संजय मेंडसे ने 2015 में डॉ. चंद्रशेखर कुलकर्णी और अन्य साइकिल प्रेमियों के साथ मिलकर अमरावती में असो. की स्थापना में भूमिका निभाई है. उन्होंने बताया कि, अमरावती में नियमित विविध ग्रुप साइकिलिंग कर रहे हैं. निश्चित ही बडा उत्साह देखने मिलता है. लोगों को साइकिल चलाने के लाभ लगातार प्रभावित कर रहे हैं.
संजय मेंडसे ने बताया कि, रविवार साइकिल रैली में जिलाधीश आशीष येरेकर और अन्य प्रशासनिक अफसरान तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सम्मिलित होंगे. मनपा पदाधिकारी भी आ सकते हैं. उन्होंने लोगों से भी रविवार 7 जून की साइकिल रैली में अवश्य आने का आवाहन किया.
* असो. की गतिविधियां
पेशे से फार्मासिस्ट संजय मेंडसे ने बताया कि, अमरावती में विविध समूह में साइकिलिंग नियमित हो रही है. एक समूह तडके 5.30 बजे राजापेठ भाग से निकलता है. अनेक किमी की नियमित साइकिलिंग होती है. दूसरा समूह तडके 6.30 बजे वेलकम पॉइंट से निकलता है. महिलाएं भी बडी संख्या में साइकिलिंग कर रही है. दशकभर में नियमित साइकिलिस्ट महिलाओं की संख्या 150 पार कर गई है.
* लेह, लद्दाख, खारडुंगला
असो. की सभासद डॉ. सुरिता डफले ने बताया कि, महिलाओं के समूह ने अमरावती साइकिलिंग असो. की गतिविधियों को बढावा देते हुए लेह, लद्दाख, खारडुंगला की लंबी यात्राएं साइकिल से कर चुकी है. ऐसे ही एक मिशन बंगाल से गुजरात साइकिलिंग का हो चुका है.





