हैरिटेज किचन का हुआ भव्य शुभारंभ
वानखडे व गुडधे पाटिल परिवार का नया उपक्रम

* ‘वेज फूड’ के शौकीनों हेतु शहर में एक नया ‘डेस्टीनेशन’ उपलब्ध
* फैमिली रेस्टॉरेंट व पार्टी हॉल की उपलब्ध है शानदार सुविधा
अमरावती/दि.20 – स्थानीय नवसारी रोड स्थित हर्षराज कॉलनी में आरती राजेश वानखडे तथा अर्चना नितिन गुडधे पाटिल द्बारा संचालित हैरीटेज किचन नामक शुध्द शाकाहारी फैमिली रेस्टॉरेंट व पार्टी हॉल कल 19 जून को शाम 7 बजे समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया. शहर में ‘वेज फूड’ के शौकीनों हेतु एक नया ‘डेस्टीनेशन’ कहे जा सकते हैरीटेज किचन में शुध्द शाकाहारी खाद्य पदार्थो व व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध रहेगी.
वानखडे एवं गुडधे पाटिल परिवार द्बारा शुरू किए गये इस नये उपक्रम का शुभारंभ दोनों परिवारों की बुजुर्ग मातृशक्तियों श्रीमती विमल श्रीरामजी वानखडे एवं श्रीमती उषा अशोकराव गुडधे के हाथों किया गया. इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के तौर पर महापौर श्रीचंद तेजवानी, राज्यसभा सासंद डॉ. अनिल बोंडे, विधायक संजय खोडके, सुलभा खोडके, प्रताप अडसड, राजेश वानखडे व प्रवीण तायडे, पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल, राष्ट्रीय पिछडावर्गीय आयोग की सदस्या किरण महल्ले, भाजपा के विदर्भ प्रदेश संयोजक दिनेश सूर्यवंशी, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, मनपा के सभागृह नेता चेतन गावंडे एवं भाजपा पदाधिकारी रवि खांडेकर, किरण पातुरकर, जयंत डेहनकर व तुषार भारतीय प्रमुख रूप से उपस्थित थे. साथ ही इस अवसर पर वानखडे व गुडधे पाटिल परिवार के हित चिंतकों व मित्र परिवारों की भी अच्छी खासी उपस्थितति रही. सभी उपस्थितों ने इस नये उपक्रम के लिए हैरीटेज किचन की संचालिका आरती वानखडे व अर्चना गुडधे को अपनी शुभकामनाएं दी्





