श्री हव्याप्र मंडल में राज्यस्तरीय जुनियर वॉटर पोलो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

14 वर्ष बाद अमरावती को मिला मेजबानी का गौरव

अमरावती /दि.26– राज्य के युवा जल क्रीडा खिलाडियों को अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध करानेवाली महाराष्ट्र राज्य 52 वीं जुनियर एक्वााटिक चैंपियनशिप 2026 के अंतर्गत वॉटर पोलो प्रतियोगिता का श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के अंतर्राष्ट्रीय जलतरण विभाग मेें भव्य शुभारंभ हुआ. पूरे 14 वर्षो बाद अमरावती को इस प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है. विभिन्न जिलों की 8 टीमों के बीच पहले ही दिन खेले गये मुकाबलों ने जलतरण परिसर को उत्साह और रोमांच से भर दिया.
अमरावती एक्वाटि एसोसिएशन की ओर से तथा महाराष्ट्र एक्वाटिक एसोसिएशन की मान्यता से शुक्रवार 21 अगस्त को प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया. श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल की समृध्द खेल परंपरा में इस प्रतियोेगिता के आयोजन ने एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोडा है. वही मंडल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के जलतरण विभाग की प्रतिष्ठा में भी वृध्दि हुई है.
प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह का शुभारंभ श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के आद्य संस्थापक स्व. अंबादास पंत वैद्य की प्रतिमा के पूजन से किया गया. इसके बाद मंचासीन अतिथियोें तथा विभिन्न टीमों के खिलाडियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए महाराष्ट्र जलतरण संघ के सचिव राजेंद्र पालकर ने श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल द्बारा किए गये आयोजन की सराहना की. उन्होंने कहा कि मंडल के अंतरराष्ट्रीय स्तर के जलतरण परिसर मेें आयोजित हो रही यह राज्यस्तरीय वॉटर पोलो प्रतियोगिता न केवल मंडल के लिए बल्कि अमरावती शहर के उभरते हुए खिलाडियों के लिए भी एक बडी प्रेरणा और महत्वपूर्ण अवसर है.

Back to top button