हरिना फाउंडेशन ने नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य प्रवीण पोटे का किया सम्मान

अमरावती/दि.29- हरिना फाउंडेशन, अमरावती की ओर से नवनियुक्त विधान परिषद सदस्य प्रवीण पोटे का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम में रामप्रकाश गिल्डा, राजेंद्र वर्मा, राजेंद्र भंसाली, शरद कासट, मनीष सावला, सुरेश जैन, शरणपालसिंह अरो़रा, सुरेंद्र पोपली और नीलेश चिठोरे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने प्रवीण पोटे के विधान परिषद सदस्य के रूप में मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनसे क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की अपेक्षा जताई.

 

Back to top button