तेज आंधी में उड़ी हिवरखेड पुलिस थाने की टीन की छत
बारिश से मची अफरा-तफरी

अकोला/दि.29– जिले में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली. दिनभर उमस और बारिश के आसार बने रहने के बाद शाम करीब 5 बजे तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. तेज हवाओं के कारण अकोट तहसील के हिवरखेड पुलिस थाने में लगा टीन शेड (छत) उड़ गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
अचानक चली तेज हवा और बारिश के चलते ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिसकर्मियों ने तत्काल आवश्यक सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया.हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन तेज हवाओं से पुलिस थाने की छत को नुकसान पहुंचा है. बारिश और तेज हवा के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित रहा.