खडे ट्रक को जोरदार टक्कर
एख ही परिवार के चार घायल, समृद्धि महामार्ग की घटना

धामणगांव रेलवे /दि.12- समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं का सिलसिला अभी भी जारी है. सोमवार 11 मई को सुबह 7 बजे के दौरान नांदगांव खंडेश्वर तहसील के शिवनी गांव के पास चैनल नंबर 108 पर भीषण दुर्घटना घटित हुई. तेज रफ्तार से दौड रहे थार वाहन ने खडे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए.
थार गाडी क्रमांक एम.एच.49-9496 यह मुंबई से नागपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही थी. शिङ्घनी गांव के पास चालक का गाडी पर से संतुलन बिगड गया और गाडी सामने खडे ट्रक क्रमांक सीआई 07- सीएल – 9965 से जा टकराई. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि थार गाडी का काफी नुकसान हो गया. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलो में रामू सरनागत (36), रेखा सरनागत, नूर्वी सरनागत व एक अन्य का समावेश है. दुर्घटना के बाद स्थआनीय नागरिक और महामार्ग पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर सहायता कार्य किया. घायलो को पहले धामणगांव के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है.





