अमरावती मंडी में प्याज 3,400 रुपये तो लहसुन 24 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा

162 वाहनों की आवक, हरी सब्जियों के दाम स्थिर

अमरावती/दि.7 – कृषि उपज बाजार समिति अमरावती की दैनिक बाजार भाव एवं आवक रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को मंडी में सब्जियों और फलों की अच्छी आवक दर्ज की गई. मंडी में कुल 162 वाहन पहुंचे, जिनमें सब्जियां, फल, प्याज और आलू शामिल रहे. लहसुन ने सबसे अधिक भाव प्राप्त किया, जबकि प्याज, टमाटर और अन्य हरी सब्जियों के दाम भी स्थिर रहे.
रिपोर्ट के अनुसार गावरानी प्याज का अधिकतम भाव 3,400 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि नासिक प्याज की भी अच्छी आवक दर्ज की गई. लाल आलू 1,400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. वहीं लहसुन का अधिकतम भाव 24 हजार रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो दिन का सबसे ऊंचा भाव रहा. अदरक 16 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिका. हरी सब्जियों में टमाटर 2 हजार से 9,300 रुपये, बैंगन 900 से 4 हजार रुपये, फूलगोभी 2,400 से 3 हजार रुपये, पत्तागोभी 2,200 से 2,800 रुपये, पालक 2,800 से 3,200 रुपये तथा मेथी 2,400 से 3 हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी. इसके अलावा बरबटी, ढेमसा, खीरा, तुरई, भिंडी, ग्वार और अन्य मौसमी सब्जियों की भी संतोषजनक आवक रही.
* मंडी में 162 वाहनों की आवक
कृषि उपज बाजार समिति की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को मंडी में कुल 162 वाहन पहुंचे. इनमें 43 ट्रकों से सब्जियां, 9 ट्रकों से फल, 3 ट्रकों से प्याज तथा अन्य वाहनों से आलू एवं कृषि उपज की आवक हुई. मंडी में किसानों और व्यापारियों की अच्छी उपस्थिति रही तथा खरीद-बिक्री का कारोबार सामान्य रूप से चलता रहा. मंडी प्रशासन के अनुसार मौसम अनुकूल रहने से स्थानीय तथा आसपास के क्षेत्रों से सब्जियों की नियमित आवक जारी है. आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर कई सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

Back to top button