12 को बडनेरा जुनी बस्ती उडानपुल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री फडणवीस, मंत्री गडकरी, बावनकुले ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

* नवनीत राणा के कार्यकाल में मंजूर 54 करोड की लागत से हुआ साकार
अमरावती/दि.9- बडनेरा शहर की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाला जुनी बस्ती पुराना बायपास स्थित लगभग 54 करोड रूपयों की लागत से निर्मित रेलवे उडानपुल और अंडरपास प्रकल्प पूर्ण हो चुका है. इस महत्वकांक्षी प्रकल्प का ऑनलाईन लोकार्पण आगामी 12 जुलाई को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों किया जाएगा.
इसी पार्श्वभूमि पर विधायक रवि राणा के निर्देशानुसार युवा स्वाभिमान के मार्गदर्शक सुनील राणा ने लोनिवि और संबंधित विभाग के अधिकारियों सहित उडानपुल प्रत्यक्ष निरीक्षण कर शुरू रहनेवाली अंतिम तैयारियों का जायजा लिया.संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए.उल्लेखनीय है कि, इस उडानपुल व अंडरपास प्रकल्प को पूर्व सांसद नवनीत राणा के प्रयासों से मंजुरी मिली थी. नवनीत राणा के हाथों भूमिपूजन भी किया गया था. इस प्रकल्प के कारण बडनेरा शहर के जुनी बस्ती, पुराना बायपास व परिसर के नागरिकोें को बडा दिलासा मिलेगा. यातायात अधिक सुरक्षित, जलद और सुचारू होगी. आपातकालीन सेवा, विद्यार्थी, किसान, व्यापारी और सामान्य नागरिकों को भी इसका बडा लाभ मिलेगा. इस प्रसंग पर लोनिवि के उपअभियंता तुषार काले, एडीएन राणे वासेकर, महारेल के ठेकेदार हुसैन, श्रीरंग तायडे महाजन, उपमहापौर सचिन भेंडे, गुटनेता नाना आमले, किशोर जाधव, नगरसेविका मीरा कांबले आदि सहित लोनिवि के संबंधित अधिकारी और परिसर के नागरिक उपस्थित थे.

Back to top button