सवा चार करोड की कोकीन जब्त

नागपुर स्टेशन पर महिला यात्री गिरफ्तार

नागपुर/दि.14 – ट्रेन से शैम्पू की बोतल में रखकर तस्करी की जा रही 4.26 करोड की कोकीन कैप्सूल को जब्त कर डीआरआई ने महिला यात्री को गिरफ्तार किया है. डीआरआई ने रविवार को यह कार्रवाई करने का दावा कर बताया कि, जब्त कोकीन की मात्रा 853 ग्राम है. साथ ही आरोपी महिला यात्री को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार का अवकाशलीन कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
* बोतल से निकले 50 कैप्सूल
डीआरआई टीम ने संदिग्ध महिला यात्री के सामान में मिली शैम्पू की दोनों बोतलों में भरे तरल पदार्थ को ज्यों ही निकाला. उसमें से पीले रंग के 50 सीलबंद कैप्सूल गिरने लगे. इनमें सफेद पॉउडर जैसा पदार्थ भरा था. फील्ड ड्रग्ज टेस्टींग किट से जांच करते ही यह कोकीन निकला. इनकी कीमत 4.26 करोड रुपए आंकी गई. डीआरआई लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

Back to top button