जी.एच. रायसोनी युनिवर्सिटी में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

कुलपति डॉ. देशपांडे ने किया ध्वजारोहण

अमरावती /दि.18 – जी.एच. रायसोनी युनिवर्सिटी अमरावती में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में युनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. विनायक देशपांडे ने ध्वजारोहण किया. समारोह में कुलसचिव डॉ. स्नेहिल जायस्वाल, विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता डॉ. प्रशांत अवचट समेत सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे.
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. देशपांडे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. साथ ही कहा कि भारत को कड़े संघर्ष और असंख्य बलिदान के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी. आजादी के बाद देश के सामने कई सारी समस्याएं और चुनौतियां थीं. इन सभी चुनौतियों पर मात कर भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है. उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें भारत का डंका नहीं बज रहा है. तेज गति से विकास कर रहा है. भारत की इस प्रगति में सबसे बड़ा योगदान युवाओं का रहा है. क्षेत्र चाहे कोई भी हो देश का युवा अथक परिश्रम के बल पर भारत का नया इतिहास लिख रहा है. यही वजह है कि विश्व में भारत की साख बढ़ रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसीत भारत के संकल्प का जिक्र करते हुए कहा कि भारत वर्ष 2047 से पूर्व ही इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा. उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे अपने जीवन के लक्ष्य को तय करे. सकारात्मक सोच के साथ उस दिशा में कदम बढ़ाएं उन्हें निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी. समारोह का प्रारंभ राष्ट्रगान से हुआ. समारोह के अंत में वंदे मातरम् को गाया गया.

Back to top button