दुर्गवाडा की जिप प्राथमिक मराठी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया

विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकालकर लगाए देशभक्ति के नारे

* ध्वजारोहण के बाद हुआ अल्पाहार वितरण
मोर्शी /दि.18- मोर्शी के समीप स्थित दुर्गवाडा की जिला परिषद प्राथमिक मराठी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. सुबह ठीक 7 बजे मान्यवरों की उपस्थिति में विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली. इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत गाते हुए विभिन्न नारे लगाए.
प्रभातफेरी के बाद स्कूल परिसर में स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अर्चना टेकाडे के हाथों ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुंदर भाषण प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को अल्पाहार वितरित किया गया. इस अवसर पर सरपंच विलासराव इंगले, पुलिस पाटील संजीवनी राऊत, मनोरमा महल्ले, दिनेश यावले, सचिन काले, आदित्य जाधव, अमोल सोलव, आंगनवाड़ी सेविका बबीता कोरे, लाडूकर ताई, पुंजाराम चव्हाण, रंजना गुबरे, निलीमा गुबरे तथा आशा सेविका दीपाली कुमरे सहित ग्रामीण और अन्य गणमान्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन स्कूल की मुख्याध्यापिका मंजुला ठाकरे ने किया. उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया. इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ.

Back to top button