एरोबिक्स जिम्नास्टिक एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम रवाना
अमरावती की गौरी कलाने का चयन

अमरावती/दि.5- फिलीपींस में 4 से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली एरोबिक्स जिम्नास्टिक एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय जिम्नास्टिक टीम रवाना हो गई है. इस प्रतियोगिता में भारत के 25 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इनमें अमरावती की प्रतिभावान खिलाड़ी गौरी कलाने का चयन होने से शहर और पूरे विदर्भ का गौरव बढ़ा है.
प्रतियोगिता से पहले संभाजीनगर स्थित मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल में भारतीय टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. शिविर में खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने तकनीकी और प्रतिस्पर्धात्मक प्रशिक्षण दिया. भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रोहित रोंगे, राहुल श्रीरामवार और हर्षल मोगरे जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जबकि टीम प्रमुख की भूमिका इंद्रजीत सिंह राठोड़ संभाल रहे हैं. भारतीय टीम में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. गौरी कलाने विदर्भ का प्रतिनिधित्व करेंगी. उनके चयन पर अमरावती सहित पूरे विदर्भ में खुशी का माहौल है. खेल प्रेमियों और नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि गौरी एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी.





