मां की जान बचाते समय भारतीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क /दि.19 अपने पहले न्यूयॉर्क सफर के लिए परिवार के साथ अमेरिका गये एक 18 वर्षीय भारतीय युवक की करुण हादसे में मृत्यु हो गई. न्यूयॉर्क के विख्यात सेंट्रल पार्क में घोडागाडी अचानक पलटने से हुई दुर्घटना में मां की जान बचाने के प्रयास में इस युवक को अपनी जान गंवानी पडी. मृतक युवक का नाम रोमांच महाजन है.
रोमांच अपने परिवार के साथ बुधवार को सेंट्रल पार्क में घुम रहा था. वहां टांगा चालक ने पूरे परिवार का एक फोटो निकालने के लिए टांगा रोका. चालक घोडे की लगाम छोडकर बाजू में खडा था, तब घोडा अचानक भयभीत हो गया और तेजी से भागने लगा. घोडा इतनी राफ्तार से भाग रहा था कि, पीछे दौडने वाले चालक को भी उसे पकडते नहीं आ सका. घोडागाडी की रफ्तार तेज रहने से प्रिया महाजन टांगे से नीचे गिर पडी. अपनी मां को गिरते देख रोमांच ने उसे बचाने के लिए चलते टांगे से छलांग लगा ली. सिर के बल नीचे गिरते ही रोमांच बेहोश हो गया. उसे तत्काल मेडिकल सेंटर में भर्ती किया गया. लेकिन बुधवार की रात उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. इस हादसे के बाद टांगा दूसरे एक टांगे को टकराकर पलटी हो गया.

Back to top button