भाजपा जिला महासचिव पद पर ज्योति पाटील की नियुक्ति

धामणगांव रेलवे/दि.31 – भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से भाजपा अमरावती ग्रामीण (मोर्शी) जिला कोर कमेटी की कार्यकारिणी में स्थानीय कार्यकर्ता ज्योति उद्धवराव पाटील की जिला महासचिव पद पर नियुक्ति की गई है.
पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान देने वाली ज्योति पाटील की नियुक्ति का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है. अपनी नियुक्ति पर ज्योति पाटील ने इसका श्रेय जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रताप अडसड, धामणगांव रेलवे विधानसभा प्रमुख रावसाहेब रोठे तथा नगराध्यक्ष अर्चनाताई अडसड-रोठे को दिया. ज्योति पाटील ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए वह लगातार प्रयास करेंगी.

Back to top button