जेपीएस कीया में सिरोस इलेक्ट्रिक 5 सीटर वाहन का लोकार्पण

महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति सभापति की उपस्थिति

* अनेक आधुनिक सुविधाओं से लैस है कीया सिरोस
अमरावती /दि.2- फोर व्हीलर मार्केट में तेजी से आगे बढ रही कीया कंपनी की यहां जेपीएस कीया शोरुम में सिरोस इलेक्ट्रिक 5 सीटर वाहन का भव्य लोकार्पण शहर के प्रथम नागरिक श्रीचंद तेजवानी, उपमहापौर सचिन भेंडे, स्थायी समिति अध्यक्ष अविनाश मार्डीकर के हस्ते किया गया. इस समय जेपीएस कीया संचालक पवन गट्टानी, पंकज गट्टानी, श्रवण गट्टानी, सुधांशु गट्टानी ने अतिथियों का स्वागत किया.
महापौर तेजवानी, उपमहापौर सचिन भेंडे, मार्डीकर ने नए सिरोस इलेक्ट्रिक वाहन लाँच के लिए जेपीएस कीया परिवार को बधाई दी. अभिनंदन किया. कार्यक्रम में नए वाहन की बुकिंग करवाने वाले कस्टमर्स को वाहन की चाबी अतिथियों के हस्ते दी गई. इस समय सिरोस इलेक्ट्रिक कार की खुबियों के बारे में बताया गया. पहले ही दिन 32 यूनिट की बुकिंग हो जाने की जानकारी भी जेपीएस कीया संचालकों ने दी.
सिरोस इलेक्ट्रिक 5 सीटर कार की कीमत 13.50 लाख से आरंभ होती है. बैटरी की वारंटी लाइफ टाइम दी गई है. माइलेज 526 किमी का दिया गया है. एक बार चार्ज में सिर्फ 40 मिनट लगते हैं. उसी प्रकार सभी आधुनिक वाहन सुविधाएं इसमें मौजूद है. जैसे रियर सीट रेक्लिन एवं स्लाइड के साथ वेंटिलेटेड सीट, 17 इंच एलया व्हील, 18 सेफ्टी फीचर्स, एअर प्युरीफिरपुरीफीर, पैनोरोमीक सनरुफ, लेवल 2 अडास, 360 डिग्री कैमरा, 12.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिग लेग और हेड रुम, ट्रिनिटी डिस्प्ले 30 इंच, 64 कलर एम्बिएंट लाइटनिंग, आल विंडो ओपन एंड क्लोज विथ रिमोट और भी विशेषताएं कीया सिरोस इलेक्ट्रिक में है. लाँच अवसर पर कंपनी के सेल्स मैनेजर, सर्विस मैनेजर, सेल्स टीम सदस्य उपस्थित थे.

Back to top button