लोकतंत्र के काले दिन आपातकाल पर 29 को व्याख्यान

अमरावती /दि.20- भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ तथा तिवसा के विधायक राजेश वानखडे के मित्र परिवार द्वारा सोमवार 29 जून की शाम पंचवटी चौक स्थित वहार्डे मंगल कार्यालय में लोकशाही का काला दिन की 51 वीं वर्षगाठ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जहां पर आपातकाल के पीछे की सरकार की मंशा, उस दौरान हुआ दमनचक्र तथा भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो इस उद्देश्य से इस विषय पर पूर्व प्रांत प्रचारक रवि भुसारी मार्गदर्शन करेंगे. अमरावती विभाग के संघचालक चंद्रशेखर भोंदू की अध्यक्षता में सांसद अनिल बोंडे, विधायक राजेश वानखडे की उपस्थिति में यह आयोजन होगा. इस आयोजन को लेकर मधुसुदन उमेकर, श्रीकांत कुटुंबे, श्रीकृष्ण जोगलेकर, शोभा हिवसे, विठ्ठलराव पोकले आदि प्रयास कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में सभी स्वतंत्रता सेनानी तथा सामान्य जनता से उपस्थित रहने का अनुरोध आयोजकों ने किया है.

Back to top button