प्री-मानसून के तहत हल्के व मध्यम स्तर पर पानी बरसेगा

बारिश का स्वरूप रहेगा बिखरा हुआ, कभी इधर व कभी उधर वाली स्थिति

* बदरीले मौसम की वजह से तापमान लुढका, पारा 38 डिग्री तक लुढका
अमरावती/दि.5 – भीषण गर्मी व तेज धूप वाला मौसम अब लगभग खत्म हो चुका है तथा इन दिनों वातावरण बदरीला रहने के साथ ही रूक-रूक कभी कभार बारिश भी हो रही है. जिसके चलते विगत मई माह के दौरान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक रहनेवाला तापमान अब लुढक कर 40 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा पहुंचा है. आज अमरावती शहर सहित जिले में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि अगले 5-6 दिनों के दौरान जिले में कभी इधर, कभी उधर हलके व मध्यम स्तर की बारिश बिखरे स्वरूप में होगी. जिसके चलते तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की ओर भी गिरावट आयेगी. साथ ही बदरीले मौसम की वजह से वातावरण में थोडी उमस भी रहेगी.
इसके अलावा यह जानकारी भी दी गई है कि मानसूनी हवाएं अब केरल के कटिले प्रदेशों को पार करते हुए गोवा एवं मंगरूलू तक पहुंच गई है तथा मानसून के 15 जून के आसपास विदर्भ क्षेत्र में पहुंचने के आसार है.

Back to top button