30 जून को उपवर्गीकरण के खिलाफ मुंबई में महामोर्चा

पीरिपा के भीम सैनिक मुंबई के आजाद मैदान पर धमकेंगे

* महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष चरणदास इंगोले ने दी जानकारी
अमरावती/दि.27- 30 जून को दोपहर 1 बजे आंबेडकरी समाजबंधुओं द्वारा आयोजित सर्वपक्षिय महामोर्चा में पूर्व सांसद प्रा. जोगेंद्र कवाडे के नेतृत्व में पीपल्स रिपब्लिकन पार्टी के भीम सैनिक व कार्यकर्ता संपूर्ण राज्यभर से हजारों की संख्या में मुंबई से आजाद मैदान पर धमकेंगे, ऐसी जानकारी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष चरणदास इंगोले ने एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी है.
चरणदास इंगोले ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि, भविष्य में अनुसूचित जाति में समावेश रहनेवाले सभी समाज घटकों के लिए घातक ठहरने वाला व युवा पीढी के जीवन को उद्धवस्त करनेवाला ऐसा उपवर्गीकरण का निर्णय राज्य सरकार तत्काल पीछे लें, इस प्रमुख मांग के लिए आरक्षण उपवर्गीकरण के खिलाफ संघर्ष कृति समिति मुंबई की ओर से विधि मंडल पर आयोजित इस विराट महामोर्चा में आंबेडकरी आंदोलन के सर्वपक्षिय तथा संगठना के नेताओं सहित पीरिपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रा. जोगेंद्र कवाडे के साथ पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जयदीपभाई कवाडे विशेष रुप से महामोर्चा में शामिल होकर पार्टी का नेतृत्व करेंगे. उपवर्गीकरण के खिलाफ महामोर्चा में राज्यभर के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों सहित उपस्थित रहने की सूचना पार्टी की ओर से सभी जिलाधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियों को दी गई है.

Back to top button