माहेश्वरी महिला मंडल ने किया निधि मूंधड़ा का सत्कार

नीट-पीजी में प्राप्त की है ऑल इंडिया रैंक

अमरावती/दि.30-   माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा निधि नीता करणकुमारजी मूंधड़ा का नीट-पीजी में ऑल इंडिया रैंक 1499 प्राप्त करने पर अभिनंदन एवं सत्कार किया गया. निधि ने अपनी स्कूली शिक्षा राजेश्वरी विद्या मंदिर, अमरावती से पूर्ण की. इसके पश्चात उन्होंने आकाश इंस्टीट्यूट के माध्यम से नीट-पीजी की तैयारी की तथा परीक्षा में 627 अंक प्राप्त किए. इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय नागपुर से एमबीबीएस की शिक्षा पूर्ण की.
निधि की इस उपलब्धि पर महेश्वरी महिला मंडल की ओर से उनका सम्मान किया गया. इस अवसर पर मंडल की पूर्व अध्यक्षा प्रभाजी झंवर, वर्तमान अध्यक्षा वंदनाजी चांडक, सचिव शीतल राठी, कोषाध्यक्ष सपना पनपलिया सहित सरिता मालानी, लता मूंधड़ा, विद्या भैया एवं नम्रता नवांदार उपस्थित रहीं. सभी ने निधि को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
निधि ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर नीट-पीजी में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की. अब उनकी इच्छा त्वचा रोग विशेषज्ञ बनने की है. वे चिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर आगे चलकर मरीजों की सेवा एवं समाज के लिए योगदान देना चाहती हैं.

Back to top button