बेरोजगारों की लड़ाई अभियान को सफल बनाएं- नीलकंठ कात्रे

युवा स्वाभिमान पार्टी और क्रांति ज्योति ब्रिगेड संगठन का संयुक्त आवाहन

अमरावती/दि.21- जिले के सुशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार व जॉब फेयर कैंप स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के लिए युवा स्वाभिमान पार्टी और क्रांति ज्योति ब्रिगेड संगठन कटिबद्ध हैं तथा उक्त अभियान को सफल बनाने का आवाहन युवा स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीळकंठराव कात्रे ने एक बैठक में किया.
वाईएसपी के संस्थापक अध्यक्ष विधायक रवि राणा और सुनील राणा के हस्ते लढ़ा बेरोजगारांचा अभियान की दमदार शुरुआत की गई थी. उक्त अभियान को जिले के तहसील स्तर पर चलाने के लिए बेरोजगारों हेतु निर्धारित नमूने के फॉर्म संयुक्त रूप से पार्टी व संगठन के कार्यालय में उपलब्ध कराए गए हैं, ऐसी जानकारी क्रांति ज्योति ब्रिगेड संगठन के संस्थापक अध्यक्ष एड. नंदेश अंबाडकर ने दी. जिले के बेरोजगारों का डाटा तैयार कर विभिन्न कंपनियों व शासन-प्रशासन के सहयोग से बेरोजगारों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तर पर जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी, ऐसी जानकारी अभियान के संयोजक तथा संगठन के जिलाध्यक्ष एड. प्रभाकर वानखडे ने अपने प्रास्ताविक मनोगत में दी. बैठक का संचालन व आभार नियोजक फ्ला. लेफ्ट. रत्नाकर चरडे ने माना.

Back to top button