सर्जन वीक के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर

नागरिकों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

अमरावती/दि.15– द एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (महाराष्ट्र स्टेट चैप्टर) तथा एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स, अमरावती के संयुक्त तत्वावधान में सर्जन्स एट कम्युनिटी – सर्जन वीक के अवसर पर सुजान सर्जिकल एंड कैंसर हॉस्पिटल, जेवद नगर, अमरावती में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन डॉ. पंजाबराव देशमुख ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया.
इस रक्तदान शिविर के आयोजन में डॉ. राजेंद्रसिंह अरोड़ा (ईसी, एमएएसआई), डॉ. राजेंद्र गनेडीवाल (ईसी, एएसआई) तथा सर्जन वीक की संयोजक डॉ. जयश्री इंगोले की प्रमुख भूमिका रही. वहीं डॉ. नीता अरोड़ा, डॉ. सिद्धकसिंह अरोड़ा, डॉ. कनकसिंह अरोड़ा, गगनदीपसिंह साहनी, जसिंदरजी तथा आनंद काशीकर सहित अनेक सहयोगियों के प्रयासों से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया. रक्तदाताओं में गौरव रामावत, शंतनू बारोडकर, राहुल बोरकुटे, प्रदीप बोरकर, मोहन डिवरे, मयूर गोसावी, शीतल जुमड़े, सनी पाहलान, राहुल चावरे, ऋषिकेश देशमुख, अतुल बोकड़े, पार्थ वार्थे, ऋषिकेश अंबाडकर, रविंदरपालसिंग अरोरा, नीरज डागा, आयुष घुरडे, संघर्ष मेश्राम, आकाश वानखड़े, सुखदेव जांबोले, आशीष साबले, संपत कुमार, सुशील मोरे, भूपेंद्रसिंग बग्गा, विजय आडे और नवलजीतसिंग सहित अनेक रक्तदाता शामिल रहे.
कार्यक्रम में डॉ. शीतल आचार्य, गौरव कडू, अजिंक्य वानखड़े, आशीष लांडगे, शालिनी देशमुख, प्रतीक्षा, साक्षी, रितु, पायल, अंजलि, चंचल वाघमारे, देवभाऊ तथा अस्पताल का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा. आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. इस प्रकार के शिविर जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. रक्तदान शिविर को नागरिकों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

Back to top button