मयूरा काले ने दी स्व. प्रकाश भोरे के निवासस्थान को भेंट
शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना

आष्टी/दि.6– तहसील के नए अंतोरा निवासी 42 वर्षीय अल्पभूधारक किसान प्रकाश माणिकराव भोरे ने अकालसदृष्य परिस्थिति और ढाई एकर खेत में हुए फसलों के नुकसान तथा बैंक व निजी साहूकारों के कर्ज की वजह से मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की दखल लेते हुए मयूरा काले ने अंतोरा गांव पहुंचकर स्व. प्रकाश भोरे के निवासस्थान को भेंट दी और उनके शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.
मयूरा काले ने मृत किसान प्रकाश भोरे के वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बेटों से संवाद साधकर उन्हें सांत्वना दी और सतत फसलों के नुकसान और कर्ज की वजह से किसान परेशान है और उसे आत्महत्या करनी पड रही है. केवल पंचनामे करने में समय न गंवाते हुए सरकार पीडित किसान परिवार को तत्काल आर्थिक मदद कर कर्जमुक्ति को लेकर ठोस उपाय करें, ऐसी मांग उन्होंने राज्य सरकार से की.





