डेढ माह से फरार एमडी का तस्कर दबोचा

अमरावती में ही अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था

अमरावती/दि.20 – शहर अपराध शाखा ने नागपुरी गेट पुलिस थाने में 30 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामदगी के मामले में पिछले करीब डेढ माह से फरार चल रहे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है. आरोपी अमरावती शहर में ही अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे जाल बिछाकर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी का नाम हाजरा नगर निवासी मोहम्मद सुफियान मोहम्मद अशफाक (22) है.
जानकारी के मुताबिक 30 जून को नागपुरी गेट पुलिस थाने में 30 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामदगी के मामले में अपराध दर्ज किया गया था. उस मामले में मो. सुफियान आरोपी था और वारदात के बाद से फरार चल रहा था. फरार आरोपी की तलाश में अपराध शाखा व नागपुरी गेट पुलिस के अधिकारी लगातार जुटे हुए थे. बुधवार को अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस की अपराध शाखा की टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि, एमडी मामले मेंं फरार आरोपी अमरावती शहर में ही छिपकर रह रहा है.

 

 

Back to top button