वीर नारायण डेयरी से दूध की क्रीम जब्त व नष्ट

बिना अनुमति हो रही थी दूग्धजन्य प्रदाथार्ें की निर्मिति

* अन्न व औषध प्रशासन विभाग की धामणगांव में कार्रवाई
अमरावती /दि.23– अन्न व औषध प्रशासन विभाग के पथक ने बीते मंगलवार जिले के धामणगांव रेलवे शहर में स्थित वीर नारायण डेयरी पर छापा मारा और इस डेयरी के पीछे स्थित उत्पादन केन्द्र से चार किलो क्रीम जब्त कर उसे नष्ट कर दिया गया. साथ ही विविध दूग्धजन्य पदार्थो के तीन सैम्पलों को जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया गया.
वीर नारायण डेयरी में किए गये प्राथमिक निरीक्षण के दौरान बडे पैमाने पर अनियमितताए पाए जाने के चलते अन्न सुरक्षा व मानक कानून की धारा 26 के अनुसार कार्रवाई किए जाने की बात एफडीए के अधिकारियों द्बारा बताई गई. इस कार्रवाई के चलते बिना लाइसेंस अन्न पदार्थो का उत्पादन करनेवालों में अच्छा खासा हडकंप मचा हुआ है.

* बिना अनुमति चल रहा था प्रक्रिया केन्द्र
वीर नारायण दूध डेयरी के पिछले हिस्से में दूग्धजन्य पदार्थो का उत्पादन करने की प्रक्रिया चल रही थी. जबकि डेयरी संचालक के पास दूग्धजन्य पदार्थो का उत्पादन करने हेतु आवश्यक लायसेंस नहीं रहने की बात सामने आयी. जिसके चलते यह स्पष्ट हुआ कि क्रीम से मख्खन व घी तथा अन्य दूग्धजन्य पदार्थो का उत्पादन बिना अनुमति किया जा रहा था.

* धामणगांव रेलवे शहर में वीर नारायण डेयरी के पीछे दूध को संकलित व संग्रहित करने की जगह पूरी तरह से अस्वच्छ थी. दूध की क्रीम में चीटियां लगी हुई थी. साथ ही दूग्धजन्य पदार्थो की निर्मिति हेतु डेयरी संचालक के पास कोई लायसेंस भी नहीं था. जिसके चलते एफडीए के पथक ने वीर नारायण दूध डेयरी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की.
– गजानन गोरे, अन्न सुरक्षा अधिकारी,
एफडीए

Back to top button