प्यार का झांसा देकर युवती से दुराचार
नांदगांव पेठ पुलिस थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.16- स्थानीय नांदगांव पेठ पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 वर्षीय युवती के साथ परिचय बढाते हुए उसे प्यार व शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया हैं. जिसे लेकर मिली शिकायत के आधार पर नांदगांव पेठ पुलिस ने वैभव कुंवरसिंह कासदेकर (28, सर्वज्ञ विहार, रहाटगांव) के खिलाफ दुराचार के धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की हैं.
इस संदर्भ में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक पीढित युवती एवं वैभव कासदेकर के बीच सन 2025 में जान पहचान हुई थी ओर दोनों के बीच प्रेम संबंध भी शुरू हुए थे. जिसके बाद 23 जनवरी से 15 मई 2026 के दौरान वैभव कासदेकर ने पीडिता के साथ आगे चलकर शादी करने की बात कहते हुए उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए. कुछ समय बीत जाने के बाद जब पीडिता ने विवाह के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वैभव कासदेकर अपनी बात से मुकर गया. तथा उसने पीडिता के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया. जिसके चलते पीडिता ने नांदगांव पेठ पुलिस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक ओमप्रकाश देशमुख द्बारा की जा रही हैं.





