साबले परिवार को विधायक राणा ने दी सांत्वना
नैतिक व समीक्षा की सडक हादसे में गई जान

* शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन
अमरावती/ दि.23– भातकुली तहसील अंतर्गत कानफोडी में साबले परिवार से विधायक रवि राणा ने भेंट कर नैतिक और समीक्षा साबले की सडक दुर्घटनाओं में दर्दनाक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और ढांढस बंधाया. विधायक राणा ने शासकीय मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया.
उल्लेखनीय हैं कि नैतिक साबले की सडक दुर्घटना में दर्दनाक मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही बहन समीक्षा भी सडक हादसे का शिकार हो गई. जिससे कानफोडी ग्राम में शोक व्याप्त हो गया. ऐसे में साबले परिवार को मानसिक आधार देने का प्रयत्न विधायक रवि राणा ने किया.
इस समय सुनिल राणा, मंगेश इंगोले ,प्रतिक कांडलकर, मधुकर रोडगे, राजू चुनकीकर, शंकर डोंगरे, सादिक भाई, पद्माकर गुल्हाने, मोहित देशमुख, मिलींद अवघड, राजू तेलमोरे, विक्की लेंडे, अनिल तिडके, अहमद पठान, सुनील भोपसे, पुरूषोत्तम खर्चान, विलास, रवि गावंडे, सतिश मंत्री, गौतम खंडारे और ग्रामीण उपस्थित थे.





