विधायक रवि राणा ने मंजूर करवाए 1 करोड

रेल्वे अंडरपास के गंभीर विषय

* तुरंत होगी छतों की मरम्मत, वर्क ऑर्डर
अमरावती/दि.31 – शहर के अनेक अंडरपास के कारण बारिश के इन दिनों में हो रही भयंकर परेशानी को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने आज मनपा और रेल्वे अधिकारियों को जमकर आडे हाथ लिया. भुसावल मंडल के डीआरएम से मिटींग के माध्यम से ऑनलाइन चर्चा की गई. समस्या के स्थायी निवारण के लिए विधायक रवि राणा ने मुंबई में रेल महाप्रबंधक से तत्काल चर्चा कर फंड मंजूर करवाया है. भेंडे ने आज मनपा अधिकारियों के साथ अकोली अंडरपास का स्वयं मौके पर जाकर अवलोकन किया. उसके बाद उन्होंने अमरावती मंडल से चर्चा में जानकारी दी. जल निकासी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी उन्होंने दिये.
उपमहापौर सचिन भेंडे ने बताया कि, रेल्वे डीआरएम से चर्चा की गई. उन्होंने गेट खोलने के बारे में असमर्थता जतायी. जलभराव और अन्य शिकायतें 24 घंटे में दूर करने की बात कही. सचिन भेंडे ने बताया कि, विधायक रवि राणा ने मुंबई में रेल्वे के महाप्रबंधक जीएम से इस बारे में चर्चा की. जीएम द्वारा अंडरपास की छत के काम के लिए तत्काल एक करोड के खर्च की मंजूर देकर शीघ्र टेंडर लगाकर काम शुरु करने कहा है, इस प्रकार की जानकारी भी सचिन भेंडे ने दी.
उपमहापौर ने बताया कि, अकोली, चांगापुर और भातकुली रोड के अंडरपास में पानी भर जाने से सामान्य लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है. नागरिकों की परेशानी देखते हुए आनन-फानन में विधायक रवि राणा ने मुंबई में रेल्वे जीएम से मुलाकात की. उन्हें नागरिकों की परेशानी के बारे में हकीकत बयां की. उसी प्रकार तत्काल प्रभाव से 1 करोड का फंड मंजूर करवाया. जिससे अंडरपास की सभी दिक्कतें दूर करने के काम तत्परता से करवाये जाएंगे. जल्द टेंडर जारी करने और वर्क ऑर्डर देने भी विधायक रवि राणा ने कहा है. जिस पर रेल्वे ने हामी भरी.

Back to top button