विधायक रवि राणा ने मंडल कार्यालय में किया गणेश दर्शन
दगडूशेठ हलवाई गणपति के समक्ष नतमस्तक होकर की प्रार्थना

अमरावती/दि.24 – युवा स्वाभिमान पार्टी के संस्थापक तथा बडनेरा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा ने आज दोपहर दैनिक अमरावती मंडल कार्यालय को सदिच्छा भेट दी तथा मंडल कार्यालय में विराजीत दगडूशेठ गणपति के दर्शन करते हुए उनके समक्ष नतमस्तक होकर प्रार्थना की. इस समय दैनिक अमरावती मंडल के संपादक अनिल अग्रवाल, प्रबंधक राजेश अग्रवाल एवं मंडल परिवार के ऋषि अग्रवाल ने विधायक रवि राणा का शाल व पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया.





