मनपा की सिटी बस सेवा को नवंबर तक समयावृध्दि

ठेकेदार कंपनी को दी जानेवाली सहुलियतों पर विचार करने सोमवार को होगी बैठक

अमरावती/दि.26 – अमरावती शहर के लाईफ लाईन कहीं जा सकती मनपा की सिटी बस सेवा को संचालित करने हेतु मौजुदा ठेकेेदार के साथ किए गए ठेका करार की अवधी समाप्त हो गई है. वही मनपा की नई बस सेवा के शुरू होने तक मौजुदा ठेेकेदार को ही समयावृध्दि दी गई है. जिसके चलते अमरावती शहरवासियों को फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है. क्योंकि मनपा के मौजुदा सिटी बस सेवा ठेकेदार व्दारा आगामी नवंबर माह के अंत तक अपनी सेवाओं को जारी रखा जाएगा. हालाकि सेवा प्रदान करनेवाली ठेेकेदार एजंसी को इस हेतु कौन कौन सी सहुलियत देनी है यह आगामी सोमवार को होनेवाली बैठक में निश्चित किया जाएगा.
बता दे अमरावती शहर में बस सेवा चलाने का ठेका साहू टूर्स अ‍ॅन्ड ट्रैवल्स नामक कंपनी को दिया गया है. इस कंपनी का करार विगत माह 24 मई को खत्म हो गया. जिसके चलते शहर में सार्वजनिक परिवहन की सेवा को लेकर समस्यावाली स्थिति पैदा हो गई है. हालाकि उसी दौरान विधान परिषद चुनाव की आचार सहिता लागू हो जाने के चलते तत्कालिन व्यवस्था के तौर पर मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने साहू टूर्स अ‍ॅन्ड टैवल्स कंपनी को एक माह की समया वृध्दि दी थी. परंतु इसके लिए कंपनि को कोई सहूलियत नहीं दी गई थी. ऐसे में इस मुदत के कल गुरूवार 25 जून को खत्म हो जानेे के चलते एक बार फिर शहर में सार्वजनिक परिवहन को लेकर समस्या वाली स्थिति बन गई थी. जिसके चलते ठेकेदार एजंसी को एक बार फिर समयावृध्दि देने का निर्णय लिया गया है.
बता दे कि, अमरावती महानगरपालिका के लिए 50 इ-बसे मंजुर हुई है. इसके लिए बस डेपो व चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम अपने अंतिम चरण में मनपा प्रशासन व्दारा दी गई जानकारी के मुताबिक बस डेपो व चार्जिंक स्टेशन का काम 70 फिसद पूरा हो चुका है. तथा शेष 30फिसद काम को आगामी नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा. इस दौरान 2 अक्तुंबर से नई ई-बसों की सेवा को अमरावती वासियों के लिए शुरू करने का पूरा प्रयास भी मनपा प्रशासन व्दारा किया जा रहा है. ऐसे में तब तक सिटी बस सेवा की मौजुदा व्यवस्था को ही जारी रखने का निर्णय मनपा प्रशासन व्दारा लिया गया.
ज्ञात रहे कि, इस समय साहू टुर्स अ‍ॅन्ड ट्रैवल्स कंपनी की 11 बसे सडकों पर दौंड रही है. चुनिंदा 6 मार्गो पर ही यह सेवा उपलब्ध है. तथा कंपनी ने खुदकों घाटा होने की बात कहते हुए सेवा को जारी रखने में अपनी असमर्थता अपनी मुदद खत्म होने के साथ पहली समयावृध्दि मिलते समय मनपा आयुक्त के सामने स्पष्ट कर दी थी. परंतु सिटी बस सेवा के अचानक बंद हो जाने की वजह से नागरिकों को काफी समस्याओं और दिक्कतों का सामना करना पडता. ऐसे में ठेकेदार को होनेवाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए उसे कुछ सहूलियत देने का आश्वासन विगत माह ही बैठक में दिया गया था. हालाकि उस समय आचार सहिता लागू रहने की दिक्कत के चलते कुछ सहूलते नहीं दी गई थी. ऐसे में अब आचार सहिता के खत्म हो जाने के चलते ठेेकेदार एजंसी को दी जानेवाली सहुलियों तो पर विचार विमश करने हेतु आगामी सोमवार 29 जून को एक बार फिर बैठक बुलाई जाएगी. मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा की अध्यक्षता के तहत होनेवाली इस बैठक में साहू टुर्स अ‍ॅन्ड ट्रैवल्स को दी जानेवाली प्रस्तावित सहुलियतों पर मनपा प्रशासन व्दारा विचार विमश किया जाएगा.
शहर बस सेवा को अमरावती वासियों हेतु बेहद महत्वपूर्ण व जरूरी कहा जा सकता है. जिससे अचानक बंद नहीं किया जाएगा. मनपा प्रशासन ने नई सेवा के लागु होने तक मौजुदा सेवा को जारी रखने हेतु कहा है. लेकिन क्योंकि कंपनी को प्रती माह 3 से साडेतीन लाख रूपये का घाटा सहन करना पड रहा है. जिसके चलते हमने अपनी और से असमर्थता दर्शाते हुए सहुलियतों की मांग की है. पिछली बार सेवा जारी रखने हेतु समयावृध्दि देते समय हमने कुछ सहुलियते देने का आश्वासन दिया गया था. परंतु आचार सहिता के चलते उन सहुलियतों पर अमल नही हो पाया. ऐसे में अब मनपा ने उन सहुलियतों पर विचार करने हेतु आगामी सोमवार 29 जून को हमे बैठक के लिए बुलाया है.
महेश साहू
संचालक, साहू टुर्स अ‍ॅन्ड ट्रैवल्स

Back to top button