जिलाधीश कार्यालय का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा गया

10 हजार रुपए की घूस लेते एसीबी दल ने दबोचा

अकोला/दि.26 – स्थानीय जिलाधिकारी कार्यालय के मुद्रांक विभाग में कार्यरत कर्मचारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी के दल ने रंगेहाथ पकड लिया. गिरफ्तार किये गये इस कर्मचारी का नाम किरण चौधरी है.
जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण शिकायतकर्ता द्वारा अकोला एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई थी. इस शिकायत के आधार पर अकोला एसीबी के उपअधीक्षक मिलिंद बहाकर के नेतृत्व वाले दल ने जिलाधिकारी कार्यालय के मुद्रांक विभाग परिसर में जाल बिछाया. पश्चात शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए किरण चौधरी को रंगेहाथ पकड लिया गया. एसीबी दल की इस कार्रवाई से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हडकंप मच गया है.

Back to top button