मित्रों ने मार डाला मेरे बेटे को
किशोर काललकर की सीपी से गुहार

* प्रसन्न काललकर मृत्यु प्रकरण
अमरावती/दि.2 – वरुडा के किशोर काललकर ने आरोप लगाया कि, उनके पुत्र प्रसन्न (16) को उसके ही चार मित्रों ने मार डाला है. उन्होंने आज पुलिस आयुक्त को शिकायत दी है. जिसमें संशयित चारों मित्रों के नाम भी उन्होंने दिए है. घटना 29 मई की शाम 5 बजे की बताई गई है. प्रसन्न काललकर का शव दुर्गापुर मंदिर के पीछे जगदाले के खेत में स्थित कुएं से मिला था. जिसके बारे में आज पिता ने हत्या का आरोप किया है.
किशोर काललकर ने उस दिन का ब्यौरा देते हुए बताया कि, प्रसन्न के चाचा श्याम काललकर ने 29 मई को प्रसन्न से फेब्रिकेशन के काम हेतु साथ चलने कहा था, किंतु प्रसन्न ने मित्रों के फोन आ रहे है, पार्टी हेतु जाना है, ऐसा कहकर वह चला गया. इसके बाद शाम 7 बजे प्रसन्न के कुएं में गिर जाने का फोन आया. जैसे ही गांव के लोग और परिजन घटनास्थल पहुंचे, पुलिस ने प्रसन्न की लाश कुएं से बाहर निकाली थी. किशोर काललकर का आरोप है कि, प्रसन्न के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे. उसी रस्सी से प्लास्टिक की कैन और फायबर कुर्सी बंधी थी. उसके पैर चिपके थे. उसकी बाई आंख और नाक से खून आ रहा था. किशोर काललकर ने दावा किया कि, उनका पुत्र तैरना जानता था. उन्होंने घटना के बाद चारों संशयित मित्रों के मौके से भाग जाने पर भी सवाल उठाया.
काललकर परिवार ने प्रसन्न की मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने प्रकरण के पीछे की वजह का सघन जांच से पता लगाने का अनुरोध पुलिस आयुक्त से किया है. बडनेरा पुलिस अब क्या जांच करती है और प्रसन्न के मित्रों को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है क्या, आदि बातों की जांच-पडताल होनी हैैै.





