गणेशोत्सव के लिए नागपुर-मडगांव के बीच विशेष ट्रेन

नागपुर से मडगांव के लिए 6 सेवाएं

* अमरावती, अकोला समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
अमरावती/दि.24- गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मध्य रेलवे ने नागपुर और मडगांव के बीच गणपति विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. विदर्भ से कोंकण जाने के लिए वर्तमान में सप्ताह में दो दिन चलने वाली नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है और इसमें अक्सर प्रतीक्षा सूची रहती है. ऐसे में नई विशेष ट्रेन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
ट्रेन क्रमांक 01139 नागपुर-मडगांव विशेष ट्रेन 19 अगस्त से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से रात 11.45 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे मडगांव पहुंचेगी. इस ट्रेन की कुल 6 सेवाएं रहेंगी. वापसी में ट्रेन क्रमांक 01140 मडगांव-नागपुर विशेष ट्रेन 18 अगस्त से 22 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को मडगांव से शाम 7 बजे रवाना होकर बुधवार को रात 9.25 बजे नागपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन की भी कुल 6 सेवाएं निर्धारित हैं.

* इन तारीखों में आरक्षण उपलब्ध
01139 नागपुर-मडगांव विशेष ट्रेन में 26 अगस्त, 2 सितंबर, 16 सितंबर और 23 सितंबर की यात्रा के लिए स्लीपर और एसी थ्री-टियर श्रेणी में आरक्षण उपलब्ध है. वहीं 9 सितंबर को प्रतीक्षा सूची बताई गई है.वापसी की 01140 मडगांव-नागपुर विशेष ट्रेन में 25 अगस्त, 1 सितंबर, 8 सितंबर और 15 सितंबर को स्लीपर और एसी थ्री-टियर श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं, जबकि 22 सितंबर को प्रतीक्षा सूची है.

* अमरावती, अकोला सहित इन स्टेशनों पर ठहराव
विशेष ट्रेन को वर्धा, पुलगांव, धामणगांव रेलवे, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिवीम, करमाली और मडगांव स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. गणेशोत्सव के साथ-साथ कोंकण के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए भी इस ट्रेन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी. विशेष ट्रेन शुरू होने से विदर्भ और कोंकण के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा.

Back to top button