महाराष्ट्र महापौर परिषद की अध्यक्ष बनी नागपुर की महापौर नीता ठाकरे

पूर राज्य से मुंबई में बैठक में पहुंचे महापौर

* शहर के महापौर श्रीचंद तेजवानी की भी रही उपस्थिति
अमरावती/दि.27-बीते लंबे समय के बाद राज्य में संपन्न हुए स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों की सरकार यानि जनता की सरकार स्थापित हो चुके हैं. ऐसे में जनता की अपेक्षा को पूरा करने का प्रयास किए जाएंगे. ऐसी जानकारी परिषद की पदसिध्द अध्यक्षा तथा मुंबई की महापौर परिषद की 23 वीं बैठक रविवार को मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित अखिल भारतीय स्थानीय स्वराज्य संस्था के स्थानीय राज भवन के सभागृह में आयोजित की गई थी. इस बैठक में अमरावती के महापौर श्रीचंद तेजवानी के अलावा संपूर्ण राज्य के महापौर भी बैठक में शामिल हुए थे. इस बैठक में नागपुर मना की महापौर नीता ठाकरे, ठाणे की महापौर शर्मिला पिंपलोकर, मीा भाईदर की डिंपल मेहता, वसई-मिरार के महापौर अजू पाटिल, नई मुंबई की सुजाता पाटिल, कल्याण, डोंबीवली की हर्षाली चौधरी, भिवंडी- निजामपुर के नारायण चौधरी, धुले की मायादेवी परदेसी, अमरावती के श्रीचंद तेजवानी, इचलकरंजी के महापौर उदय धातुंडे, कोल्हापुर की रूपारानी निकम, जालना की वंदना मगरे, परभणी के सैयद इकबाल, नांदेड वाघाला की कविता मुले उपस्थित थी. इसके अलावा अखिल भारतीय संस्था के अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र महापौर परिषद के कार्याध्यक्ष रणजीत चव्हाण, संयोजक लक्ष्मणराव लटके तथा कार्यालयीन सचिव निधि लोके भी उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता कार्याध्यक्ष रणजीत चव्हाण ने कर सभी महापौरों का सन्मानचिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. परिषदों के नियमों के अनुसार मुंबई के महापौर पदसिध्द अध्यक्ष होते हैं जबकि उपाध्यक्ष का चयन किया जाता हैं. ऐसे में नागपुर की महापौर नीता ठाकरे को सभी की सहमति से महाराष्ट्र महापौर परिषद का उपाध्यक्ष चुन लिया गया. यह पद एक वर्ष के लिए चुना गया है. संयोजक लक्ष्मणराव लटके ने महापौर के अधिकार और लंबित प्रस्ताव के बारे में बैठक में विस्तृत जानकारी दी. वहीं कार्यालयीन सचिव निधि लोके ने बताया कि महापौर के बीच बेहतर समन्वय के लिए संवाद प्रणाली विकसीत की जाएगी और अध्यक्ष की अनुमति से नियमित बैठक आयोजित की जाएगी.

Back to top button