राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास का सशक्त माध्यम
प्रा. डॉ. दिनेश सातंगे का प्रतिपादन

* नारायणराव राणा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया
बडनेरा /दि.26– राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास का सशक्त माध्यम है और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है. इसके माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक प्रतिबद्धता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है, ऐसा प्रतिपादन प्रा. डॉ. दिनेश सातंगे ने किया. वे स्थानीय नारायणराव राणा महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर ‘राष्ट्रीय सेवा योजना और व्यक्तित्व विकास’ इस विषय पर आयोजित व्याख्यान में प्रमुख वक्ता के तौर पर बोल रहे थे.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश मुंदे ने की तथा प्रमुख वक्ता के तौर पर पूर्व संचालक विद्यार्थी कल्याण संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के प्रा. डॉ. दिनेश सातंगे उपस्थित थे. कार्यक्रम का प्रास्ताविक एवं प्रमुख वक्ता का परिचय राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. संगीता भांगडिया ने दिया. प्रा. डॉ. दिनेश सातंगे ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा में सक्रिय रुप से सहभाग लेकर समाज के विकास में योगदान देने का आवाहन किया.
वहीं अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश मुंदे ने कहा कि, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के विभिन्न उपक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभाग लेकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगिण विकास करना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन खुशी सपाटे ने किया व आभार प्रणव मेहरे ने माना. इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. खुशाल अलसपुरे, डॉ. संतोष बनसोड, डॉ. सचिन होले, डॉ. कल्पना मेहरे, डॉ. अंजलि चेपे, डॉ. हर्षल निंभोरकर, डॉ. प्रणाली परिमल, प्रा. गायत्री भोंबे सहित बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, सामाजिक प्रतिबद्धता तथा व्यक्तित्व विकास के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.





