विधायक श्रीकांत भारतीय के निवास पर पहुंचे सीएम फडणवीस

मंत्री बावनकुले समेत भाजपा के प्रमुख नेताओं ने भी किए गणराय के दर्शन

* प्रसिद्ध गायक बलदेव माहेश्वरी के भजनों का आयोजन
मुंबई /दि. 26 – गणेशोत्सव के अवसर पर भाजपा नेता एवं विधायक श्रीकांत भारतीय के निवास पर गणपति दर्शन के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर तथा प्रवीण दरेकर पहुंचे। सभी ने गणराय के दर्शन एवं पूजन कर मंगलकामना की. इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक बलदेव माहेश्वरी के भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. उनके भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया.
इस समय विधायक श्रीकांत भारतीय तथा उनके भाई व अमरावती मनपा के पूर्व पार्षद तुषार भारतीय सहित भारतीय परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही.

Back to top button